{"_id":"63529ad4e4fd1b0f746a5e76","slug":"amount-of-three-lakhs-reached-bank-account-of-youth-of-aligarh-was-given-back-after-warning-of-legal-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अलीगढ़ के युवक के बैंक खाते में पहुंची तीन लाख की धनराशि, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी पर लौटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अलीगढ़ के युवक के बैंक खाते में पहुंची तीन लाख की धनराशि, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी पर लौटाई
Fri, 21 Oct 2022 06:43 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Oct 2022 06:43 PM IST
सार
युवक से धनराशि वापस करने को कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। युवक पहले ही अपने बैंक खाते से धनराशि भी निकाल चुका था। जब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई तब उस युवक ने धनराशि वापस खाते में डाल दी।
विज्ञापन
पैसे
- फोटो : pixabay
विस्तार
कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर गंगवारी की ग्राम निधि खाते से अलीगढ़ के एक युवक के बैंक खाते में करीब तीन लाख की धनराशि ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है। बताते हैं कि यह धनराशि पंचायत भवन के लिए खरीदी गई निर्माण सामग्री से संबंधित फर्म को धनराशि भेजी जानी थी, जब उस फर्म में धनराशि नहीं पहुंचीं तो खलबली मच गई।
विज्ञापन
इस मामले में बीडीओ सूर्य प्रकाश ने संज्ञान लिया और छानबीन कराई गई। इसके बाद अलीगढ़ जिले के एक युवक के बैंक खाते में धनराशि ट्रांसफर हु्ई। संपर्क करने पर उस युवक से धनराशि वापस करने को कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। युवक पहले ही अपने बैंक खाते से धनराशि भी निकाल चुका था। जब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई तब उस युवक ने धनराशि को वापस ग्राम निधि के खाते में डाल दी। पंचायत सचिव नरेश कुमार का कहना है कि जालसाजी के चलते ही दूसरे बैंक खाते में धनराशि पहुंची है। वहीं, खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिवों को धनराशि भेजते समय पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन