{"_id":"6618ea4a6343b68e0a03a0da","slug":"amit-shah-on-this-ram-navami-ram-lalla-will-celebrate-his-birthday-in-grand-temple-2024-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amit Shah: इस रामनवमी पर रामलला अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाएंगे, वोट बैंक के चलते विपक्षी करते रहे विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amit Shah: इस रामनवमी पर रामलला अपना जन्मदिन भव्य मंदिर में मनाएंगे, वोट बैंक के चलते विपक्षी करते रहे विरोध
Fri, 12 Apr 2024 01:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:37 PM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विपक्षियों को भी निमंत्रण दिया गया था। इसके बाद भी वह इसमें शामिल नहीं हुए। इसका कारण उनको अपने वोट बैंक का डर था।
विज्ञापन
मुरादाबाद में जनसभा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने मुरादाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 500 साल बाद इस रामनवमी पर रामलला अपना जन्मदिन टेंट के बजाय अपने भव्य मंदिर में मनाएंगे। कांग्रेस से साथ सपा और बसपा राम मंदिर का विरोध करते रहे। मोदी सरकार में राम मंदिर को तैयार करवाया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि 2014 और 2019 में मोदी के पीएम बनने का सबसे बड़ा कारण उत्तर प्रदेश था। उत्तर प्रदेश ने 2014 में 73 सीटें और 2019 में 65 सीटें दीं और इसलिए पीएम मोदी बन गए। इस बार यूपी की 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से पांचवें नंबर पर पहुंचा दिया। तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो तीसरे नंबर पर पहुंचा देंगे। मोदी ने एक लाख गरीब बहनों को लखपति बनाया है। कहा किया विपक्षी हमारा और राम मंदिर का विरोध करते रहे।
विज्ञापन
राम मंदिर का निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा का विपक्षियों को निमंत्रण दिया गया। इसके बाद भी वह इस आयोजन में सम्मिलित भी नहीं हुए। उनको अपने वोट बैंक का डर सता रहा था। उन्होंने कहा कि सालों तक मंदिर को बने नहीं दिया गया।
उनमें इतनी हिम्मत भी नहीं थी कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त वह वहां मौजूद रह सकें। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ राम मंदिर ही नहीं, बाबा विश्वनाथ का दरबार भी सजाया गया। इसके अलावा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम का पुर्ननिर्माण भी करवाया गया।
सोमनाथ का मंदिर बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 10 साल के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त किया गया।