फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ambulenc burned in the time of gas refilling

गैस रिफिलिंग के दौरान एंबुलेंस में लगी आग

Sun, 21 Feb 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
शहर की पॉश कालोनी गांधी नगर में शनिवार दोपहर निजी अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस में आग की लपटें उठीं तो मौके पर भगदड़ मच गई। हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू तो पा लिया। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन




हादसे के बाद एंबुलेस चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की गैस सिलेंडर में ब्लास्ट नहीं हुआ। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गलशहीद थानाक्षेत्र के गांधी नगर में डा. अजय जैन के अस्पताल के सामने पार्क से सटाकर निजी एंबुलेंस खड़ी रहती हैं। जबकि पार्क की दूसरी तरफ भी कई अस्पताल व क्लीनिक हैं। शनिवार दोपहर बाद करीब चाढ़े चार बजे एक पार्क के पास खड़ी एक एंबुलेंस में चालक और उसके दो साथी गैस रिफिलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन




इसी बीच एंबुलेंस में आग भड़क गई। आग की चपेट में आकर चालक भी झुलस गया। आग ने बिखराल रूप लिया तो आस पड़ोस में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। अस्पताल से लोग बाहर निकल आए। जबकि लोग अपने घरों की छतों पर पहुंच गए। लोगों की जुटनी शुरू हुई तो चालक और उसके साथी मौके पर फरार हो गए। खबर मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। तब जाकर आग पर काबू पाया पाया। एंबुलेंस के पास ही छोटा सिलेंडर रखा था। गनीमत रही की उसमें ब्लास्ट नहीं हुआ। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed