फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ambulance worker back on work

12 घंटे बाद काम पर लौटे एंबुलेंस कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
ambulance worker back on work
मुरादाबाद। कोरोनाकाल में इमरजेंसी 108 और 102 कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 12 घंटे बाद ही स्थगित हो गई। सरकार के 15 दिन में समस्याएं दूर करने के आश्वासन पर एंबुलेंस कर्मचारी मंगलवार सुबह ही काम पर लौट आए। सड़कों पर एंबुलेंस के संचालन शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की बड़ी सांस ली है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में 108 और 102 एंबुलेंस का संचालन अनुबंधित निजी कंपनी करती है। कंपनी और कर्मचारियों के बीच वेतन वृद्धि और हर महीने 10 तारीख तक वेतन जारी करने की मांग को लेकर महीनों से वार्ता चल रही है। कंपनी ने कर्मचारियों को दोनों ही मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दिया था। आश्वासन पूरा नहीं होने पर जीवनदायनी एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार रात से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। एंबुलेंस खड़ी होने से स्वास्थ्य विभाग और सरकार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

संघ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिसौदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हड़ताल पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार सुबह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महानिदेशक को समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन महानिदेशक और लखनऊ के जिलाधिकारी की वार्ता हुई। प्रदेश पदाधिकारियों को आश्वस्त दिया कि 15 दिन के भीतर सरकार कमेटी गठित करेगी। कंपनी और संघ के बीच हुए समझौते को लागू कराएगी। जितेंद्र सिसौदिया ने बताया कि वार्ता के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के आह्रवान पर एंबुलेंस कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed