फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ambedkar jayanty celebrated

समाज के उत्थान में बाबा साहब का योगदान अविस्मरणीय : डीआरएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
ambedkar jayanty celebrated
मुरादाबाद। डॉ भीमराव आंबेडकर की 131वीं जयंती के उपलक्ष्य में रेलवे प्रशासन द्वारा मनोरंजन सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम अजय नंदन मौजूद रहे। उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीआरएम ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भारतीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को सराहा। आधुनिक भारत में उनके योगदान को सबके सामने रखा। मंच से मंडलीय अधिकारियों, उरमू, नरमू,एससी-एसटी और ओबीसी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें वीरेंद्र सिंह ब्रजबासी, विशाल मुरादाबादी, उदय प्रकाश सक्सेना (अस्त) और ओंकार सिंह विवेक ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगाए।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीआरएम (ओपी) राकेश सिंह, एडीआरएम (इंफ्रा) एनएन सिंह, सीनियर डीपीओ अवधेश कुमार, सीनियर डीओएम सुधीर कुमार, सीनियर डीएफओ आकाश शर्मा, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह, सीनियर डीसीएम (फ्रेट) चेतन तनेजा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वेलफेयर इंस्पेक्टर राकेश बलोदी ने किया। डीआरएम ने सभी कवियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed