{"_id":"66cfd25a9f5ca6ad4b0ca568","slug":"amazon-employee-got-friends-to-rob-him-to-repay-loan-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-467958-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कर्ज चुकाने के लिए अमेजन के कर्मचारी ने दोस्तों से कराई थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कर्ज चुकाने के लिए अमेजन के कर्मचारी ने दोस्तों से कराई थी लूट
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर मंगलवार दोपहर कैश एजेंट से हुई लूट ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कर्मचारी प्रदीप सागर ने कर्ज चुकाने के लिए अपने चार साथियों से करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लूटकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी उत्तराखंड और बरेली से वारदात को अंजाम देने आए थे। आरोपियों के पास से तीन लाख पांच हजार रुपये मिले।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कटघर के मिलक कल्याणपुर निवासी सुनील कुमार रेडिएंट कैश मैनेजमेंट कंपनी में कैश कलेक्शन एजेंट है। उससे मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पाकबड़ा क्षेत्र में बाइक सवार चार बदमाशों ने तीन लाख 12 हजार रुपये लूट लिए थे। सुनील ने अन्य लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया था, जबकि तीन बदमाश भाग निकले थे।
पकड़े गए बदमाश ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम मुकेश बताया। वह बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के दोली जवाहर नगर का निवासी है। इसके अलावा उसने अपने अन्य साथियों के नाम अनुज उर्फ पंकज शर्मा निवासी बकेनिया काले खां थाना बहेड़ी जनपद बरेली, श्याम निवासी सूरजपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर और कृष्णा सिंह निवासी मोमिनपुर अहमदाबाद थाना शहजादनगर जनपद रामपुर बताए।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने तीनों को भी गिरफ्तार कर लिया। अनुज, श्याम और कृष्णा सिंह वर्तमान में उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहे थे। चारों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें इस लूट को अंजाम देने के लिए उनके पांचवें साथी प्रदीप सागर ने बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने बरेली के हाफिज गंज थाना क्षेत्र के अहमदाबाद निवासी प्रदीप सागर को गिरफ्तार कर लिया।
प्रदीप ने बताया कि वह अमेजन कंपनी में काम करता है। उस पर कई लोगों का कर्ज हो गया था, लेकिन वह कर्ज चुका नहीं पा रहा था। उसने अपने साथी अनुज के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। वह कैश कलेक्शन एजेंट सुनील कुमार को जानता है और 15 दिन से उसे लूटने की योजना बना रहा था। मंगलवार दोपहर जैसे ही प्रदीप ग्रीन आर्चिड से कैश लेकर निकला तो प्रदीप ने अपने साथियों को कॉल कर दी थी। सुनील लोधीपुर जा रहा था, उससे पहले ही उसे लूट लिया गया।
एसपी ने बताया कि पांचों आरोपियों को बुधवार दोपहर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों से तीन लाख पांच हजार रुपये, एक बैग, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल, कंपनी का जाॅब कार्ड, डेबिट कार्ड, मोबाइल, अनुज उर्फ पंकज से तमंचा और कारतूस इसके अलावा दो बाइक बरामद कीं।
-- -- -- -- -- --
रेलवे स्टेशन पर गुजारी रात
प्रदीप सागर पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर में काम करता था। वहां उसकी मुलाकात अनुज उर्फ पंकज, श्याम, कृष्णा और मुकेश से हो गई थी। सभी आरोपी अलग-अलग कंपनी में काम करते थे, लेकिन शराब और महंगे शौक पूरे करने के चक्कर में कर्ज में डूब गए थे। इसके बाद से आरोपी किसी न किसी वारदात को अंजाम देने के चक्कर में थे। प्रदीप के घर तक कुछ कर्जदार पहुंच गए थे। तब उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी। एक दिन पहले ही प्रदीप ने अपने दोस्तों को मुरादाबाद बुला लिया था। इसके बाद आरोपियों ने हाईवे की रेकी की थी और पूरा प्लान बना लिया था। इसके बाद आरोपी रात में रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहीं रात गुजारी। मंगलवार सुबह दिल्ली रोड पर पहुंच गए थे।
-- -- -- -- --
लूट के बाद गजरौला में खाया खाना और जमकर पी शराब
कैश लूटने के बाद श्याम, कृष्णा और अनुज गजरौला पहुंच गए थे, लेकिन इनका साथी मुकेश पकड़ गया था। तीनों आरोपियों ने उसे छुड़ाने का प्रयास किया था, लेकिन भीड़ जुट जाने के कारण भाग गए थे। गजरौला पहुंचकर ढाबे पर खाना खाया और शराब पी। जिसमें सात हजार रुपये खर्च भी कर दिए। पुलिस और एसओजी आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपी जैसे ही दोबारा पाकबड़ा क्षेत्र में आए पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।