{"_id":"61a9192e6a2c940b7f0116b5","slug":"amazing-preparation-of-the-game-in-the-name-of-mp-not-only-the-mp-is-aware-city-news-mbd411373156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब : सांसद के नाम पर खेल की तैयारी, सांसद को ही नहीं जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब : सांसद के नाम पर खेल की तैयारी, सांसद को ही नहीं जानकारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। चार दिसंबर को शहर में सांसद के नाम से सांसद खेल स्पर्धा शुरू होने जा रही है। यह स्पर्धा चार दिन चलेगी और जनपद के विभिन्न स्थानों से तकरीबन 16 टीमें विभिन्न खेलों में प्रतिभाग करेंगी। गजब यह है कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के बारे में मौजूदा सांसद को ही कोई जानकारी नहीं दी गई। मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी से सांसद डॉ एसटी हसन ने इस पर सवाल खड़ा किया है।
उन्होंने कहा है कि इस प्रतियोगिता के बारे में उन्हें कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही वर्तमान में वह संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन कराना समझ से परे है। वहीं, प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में बात करें, तो इसमें भाजपा से राज्यसभा सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी के रहने की खबरें चर्चा में हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि आयोजन में सहयोग का बीड़ा भाजयुमो ने उठाया है। ज्ञात हो कि मंडल के अमरोहा से बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली ने भी सांसद खेल स्पर्धा पर हाल ही में सवाल खड़ा किया था। उन्होंने कहा था कि जिन क्षेत्रों में भाजपा के सांसद हैं, वहां शीतकालीन सत्र से पहले ही सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन करा दिया गया। इस तरह से भाजपा खेल प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन में भी राजनीति कर रही है। वहीं, क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना का कहना है कि सांसद खेल स्पर्धा चार दिसंबर से आठ दिसंबर तक तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी।
इसमें कुश्ती, कबड्डी, बास्केटबॉल, दौड़, एथलेटिक्स आदि खेल होंगे। शहर के साथ ही जनपद के विभिन्न गांवों से खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। 27 अक्तूबर को मुरादाबाद दौरे पर आए प्रदेश के खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रदेश के सभी जनपदों में सांसद खेल स्पर्धा आयोजित कराने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इसका उद्देश्य गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को एक उपयोगी मंच उपलब्ध कराना है। स्थानीय सांसदों के सहयोग से यह स्पर्धा आयोजित की जाएगी। मुरादाबाद मंडल के जिलो में स्थानीय सांसदों को स्पर्धा के बारे में जानकारी तक नहीं है।