{"_id":"66b935574128eb80e40f4577","slug":"amar-ujala-teacher-award-applications-begin-enthusiasm-among-teachers-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-457120-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शिक्षक सम्मान : आवेदन शुरू, शिक्षकों में उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शिक्षक सम्मान : आवेदन शुरू, शिक्षकों में उत्साह
विज्ञापन
मुरादाबाद।
अमर उजाला की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने जा रहे शिक्षक सम्मान समारोह 2024 को लेकर स्कूलों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक बड़ी संख्या में स्कूल आवेदन कर चुके हैं।
वहीं, छात्र भी अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनने के लिए वोटिंग का इंतजार कर रहे हैं। मुरादाबाद में इस बार अमर उजाला की ओर से नए तरीके से शिक्षक सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अमर उजाला की ओर से दिए गए क्यूआर कोड और लिंक के जरिए नामांकन पत्र भरना शुरू कर दिया है। नामांकन करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त है। नामांकन प्रक्रिया की तरह ही वोटिंग प्रक्रिया भी अमर उजाला की ओर से स्कूलों को उपलब्ध कराए गए लिंक से होगी। इस लिंक को ओपन करके स्कूलों के छात्र अपने प्रिय शिक्षक का चयन कर सकेंगे। वोटिंग प्रक्रिया के दौरान स्कूल में अमर उजाला की टीम भी मौजूद रहेंगी।
कैसे करें आवेदन
अमर उजाला की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य को एक क्यूआर कोड और लिंक उपलब्ध करवाया जा रहा है। स्कूलों के प्रिंसिपल अपने स्तर से क्यूआर कोर्ड के माध्यम से खुलने वाले फॉर्म पर शिक्षक का आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन के लिए करें संपर्क
अमर उजाला की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों से संपर्क किया जा रहा है। जिन विद्यालयों से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है, उनके प्रधानाचार्य निम्न नंबरों पर संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं।
- अमित शर्मा - 9897832005
- अब्दुल सलाम खां - 7617566166
- नीलम सिंह - 8958100516
बेहतर प्रदर्शन के लिए मिलेगी प्रेरणा
छात्र जहां वोटिंग के जरिये अपने पसंदीदा शिक्षक को चुनकर लोकतंत्र का बुनियादी सबक सीखेंगे। वहीं शिक्षकों को भी बेहतर प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी। शिक्षक सम्मान के इस अनूठी पहल को लेकर शिक्षक और छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। नए तरह के कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों में ज्यादा उत्साह है। -राकेश कौशिक, प्रधानाचार्य कंपोजिट विद्यालय कटार शहीद
प्रिय शिक्षक के चुनाव का नायब तरीका
प्रिय शिक्षक के चुनाव के लिए अमर उजाला की यह अनूठी पहल सराहनीय है। वोटिंग के जरिये जब किसी का चुनाव होता है तो उसकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। वह अपने कार्य को और बेहतर ढंग से करता है। मनोबल बढ़ जाता है। इससे अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलती है। सराहनीय पहल है। - रवि कुमार, प्रधानाचार्य, एसएस इंटर कॉलेज
स्कूल पंजीकरण के लिए तैयार
मुरादाबाद में अलग तरह से हो रहे शिक्षक सम्मान समारोह के लिए काफी उत्साह है। शिक्षकों ने अपने शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने के लिए पूरे वर्ष मेहनत की है। छात्रों में भी उत्साह है। मेरा स्कूल चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। -वंदना छाबड़ा, प्रधानाचार्य, आरआरके स्कूल
पसंदीदा बनने के लिए और करेंगे मेहनत
शिक्षक सम्मान बहुत बड़ा सम्मान होता है। मतदान के जरिये चुनकर सम्मान को हकदार बनने पर पढ़ाने का उत्साह दो गुना बढ़ जाता है। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। छात्र बहुत उत्साहित हैं। छात्रों का प्रिय बनने के लिए शिक्षक भी कड़ी मेहनत करते हैं। - डॉ. वंदना सक्सेना, प्रधानाचार्य, आर्य कन्या इंटर कॉलेज