फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Amar Ujala police bravery honor ceremony in Rampur today

मां तुझे प्रणाम: रामपुर में अमर उजाला का पुलिस शौर्य सम्मान समारोह आज, शाम छह बजे होगा भव्य कार्यक्रम

Fri, 08 Sep 2023 09:01 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 09:01 AM IST
सार

अमर उजाला की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर प्रति वर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत विविध आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Amar Ujala police bravery honor ceremony in Rampur today
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला का अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन शुक्रवार आठ सितंबर को होगा। इसमें जांबाज पुलिस कर्मियों को उनके शौर्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। आयोजन बरेली रोड स्थित होटल ओपल में शाम छह बजे से होगा।

विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर प्रति वर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत विविध आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में पुलिस शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मंडल व जिला स्तर के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे। इनके द्वारा पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमी, समाजसेवी व अन्य लोग शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं हमारे सहयोगी

मुख्य प्रायोजक अर्थकॉन, प्रायोजक स्वाती मेंथॉल, कपिल मेंथॉल व सहयोगी द ओपल होटल, एमआईएमटी, राम रतन सिंह मैमोरियल डिग्री कॉलेज, ओशियन हॉस्पिटल, समर्पण एक प्रयास संस्था, फेयर एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, व्याख्या वस्त्र कलेक्शन।

 
पुलिस हमारे लिए हमेशा तत्पर रहती है। पुलिस है तो हम सुरक्षित हैं। उनका सम्मान बेहद जरूरी है। यह गर्व का विषय है और अच्छी पहल है। -डॉ. शादाब खान, एमआईएमटी
 
अमर उजाला के इस विशाल मंच से पुलिसकर्मियों का सम्मान होना एक अनोखी पहल है। इससे उनका हौसला बढ़ेगा और समाज में सकारात्मकता आएगी। -नरेश कुमार सिंघल, एमडी, द ओपल होटल

अमर उजाला पहली बार रामपुर में पुलिस शौर्य सम्मान का आयोजन करने जा रहा है। इस अनोखी पहल से समाज में एक बेहतर संदेश जाएगा। -जगपाल सिंह, प्रबंधक, रामरतन सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज


अमर उजाला पुलिस शौर्य सम्मान का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है। पुलिसकर्मी हमारी सुरक्षा में दिन-रात लगे रहते हैं। उनका सम्मान करना गर्व की बात है। -सुमित अग्रवाल, समर्पण एक प्रयास संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed