{"_id":"62e43d0bb220a6740260fdd9","slug":"aman-died-in-accident-city-news-mbd436223623","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: घायल बेटे के लिए खाना लेकर जा रहे पिता को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: घायल बेटे के लिए खाना लेकर जा रहे पिता को बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत
Sat, 30 Jul 2022 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:33 AM IST
सार
कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी श्यामवीर (50) अपने बेटे विक्रम के लिए खाना लेकर टीएमयू अस्पताल जा रहे थे। इस दौरान वह ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादाबाद में अस्पताल में भर्ती घायल बेटे के लिए खाना लेकर जा रहे पिता की हादसे में मौत हो गई। गुरुवार की रात टीएमयू के सामने सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उनकी जागई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
कटघर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी श्यामवीर (50) पीतल की फर्म में काम करते हैं। श्यामवीर सिंह के बेटे विक्रम सिंह गुरुवार को गजरौला में हादसे का शिकार हो गए थे। विक्रम टीएमयू अस्पताल में भर्ती था। श्यामवीर सिंह घर से बेटे का खाना लेकर टीएमयू के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने श्यामवीर को टक्कर मार दी। हादसे में श्यामवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को टीएमयू में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान श्यामवीर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने श्यामवीर सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन