फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ALS ambulance service closed from 16 october

16 अक्तूबर से बंद हो जाएगी एएलएस एंबुलेंस सेवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
ALS ambulance service closed from 16 october
मुरादाबाद। इमरजेंसी 108 और 102 एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाली जीवीके ईएमआरआई 16 अक्तूबर से एडवांस लाइफ स्पोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सेवा बंद करने जा रही है। मुरादाबाद जिले में तीन एएलएस एंबुलेंस संचालित होती हैं। वेंटिलेटर और अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस इन एंबुलेंस की मदद से कोरोना के गंभीर मरीजों को मेरठ मेडिकल कालेज रेफर किया जाता है। एंबुलेंस सेवा बंद होते ही मरीजों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा संघ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिसोदिया के मुताबिक मुरादाबाद में अनुबंधित कंपनी की 108 की 30 और 102 की 24 एंबुलेंस के अलावा तीन एएलएस एंबुलेंस का संचालन होता है। 108 से कोरोना मरीज और सड़क दुर्घटना के घायलों और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। 102 एंबुलेंस से प्रसव से पहले अस्पताल और बाद में महिलाओं को घर छोड़ा जाता है। एएलएस से गंभीर मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। कंपनी 16 अक्टूबर से सेवा बंद कर रही है। कंपनी ने सरकार और कर्मचारियों को एडवांस नोटिस जारी कर दिया है। प्रदेश में एएलएस एंबुलेंस में 647 कर्मचारी जुड़े हैं। इनमें मुरादाबाद में 14 कर्मचारी शामिल हैं। एंबुलेंस सेवा बंद होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ने के साथ कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। संघ पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed