फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Along with Ritesh his wife is also a millionaire

रितेश के साथ उनकी पत्नी भी करोड़पति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Along with Ritesh his wife is also a millionaire
मुरादाबाद। शहर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले शहर विधायक रितेश कुमार गुप्ता की संपत्ति में भी पिछले पांच साल में खासा इजाफा हुआ है। रितेश छह लाख रुपये के आभूषण भी रखते हैं।
विज्ञापन

रितेश गुप्ता वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए थे। तब रितेश गुप्ता ने जो घोषणा पत्र भरा था उसके मुताबिक उनके पास 54 हजार रुपये नकद, पत्नी के अल्पना के पास 28 हजार रुपये, बेटे अनिरुद्ध के पास छह हजार रुपये नकद थे। चल संपत्ति के रूप में रितेश गुप्ता के पास करीब एक करोड़ रुपये, पत्नी के पास करीब 32 लाख रुपये व बेटे के पास 51 हजार रुपये की चल संपत्ति थी। इसके अलावा रितेश के पास करीब ढाई करोड़ रुपये की स्व अर्जित संपत्ति भी थी। रितेश गुप्ता मारुति कार थी।
विज्ञापन

सदर विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल करते समय रितेश ने जो अब अपनी व परिवार की संपत्ति की घोषणा की है उसके मुताबिक रितेश के खुद के पास नकद 20 हजार रुपये, पत्नी के पास 76 हजार रुपये तथा बेटे के पास सवा छह लाख रुपये नकद है। बैंक खातों में रितेश के पास 21.60 लाख रुपये तो पत्नी के पास 42.35 लाख रुपये हैं। रितेश ने 17.70 लाख रुपये के तो पत्नी ने 6.84 लाख रुपये का बीमा कराया है। रितेश गुप्ता के पास छह लाख रुपये की ज्वैलरी है तो पत्नी के पास 39 लाख रुपये के आभूषण। रितेश ने विभिन्न मदों में 76 लाख से अधिक तो पत्नी ने 67 लाख रुपये का निवेश किया है। लेकिन रितेश गुप्ता के पास अब अपना कोई वाहन नहीं है। बीकॉम सिकेंडियर तक शिक्षित रितेश रायफल रखते हैं तो पत्नी पिस्टल। इसके साथ ही रितेश व उनकी पत्नी के पास तीन-तीन करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति भी है। रितेश पर करीब 25 लाख रुपये के ऋण की देनदारी है तो पत्नी पर 58 लाख की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed