{"_id":"6122bcdc8ebc3e79f55286ad","slug":"alleged-negligence-in-treatment-complaint-to-cmo-city-news-mbd400092740","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
मुरादाबाद। सर्जरी के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर पति ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है।
सीएमओ को दिए शिकायत पत्र में पीतलनगरी निवासी नवीन यादव ने कहा है कि 30 जून को उसकी पत्नी सीमा यादव का शहर के निजी अस्पताल में ऑप्रेशन से प्रसव कराया गया था। तीन जुलाई को पत्नी को डिस्चार्ज कर दिया गया। दो दिन बाद पत्नी को पेट दर्द और तेज बुखार होने लगा। अस्पताल पहुंचा तो पता चला कि जख्म के स्थान से पस निकल रहा था।
इस पर डॉक्टर ने मरहम पट्टी कर सीमा को घर भेज दिया, लेकिन उससे कुछ फायदा नहीं हुआ। दोबारा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने बिना सहमति पेट में दूसरी जगह चीरा लगा दिया। इसके बाद महिला की हालत और बिगड़ती चली गई। नवीन ने सीएमओ से डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो