{"_id":"696558b4fc1657d23a00b851","slug":"allegations-of-discrimination-in-weighing-paddy-demonstrations-held-bilari-news-c-307-1-smbd1005-105876-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धान की तौल में भेदभाव का आरोप, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धान की तौल में भेदभाव का आरोप, किया प्रदर्शन
Tue, 13 Jan 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। नगर के एक धान क्रय केंद्र पर सोमवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किसानों का धान न तौलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। क्रय केंद्र प्रभारी के आश्वासन के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त किया।
सोमवार को क्रय केद्र पर पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर किसानों का धान जान-बूझकर नहीं तौला जा रहा है, जबकि व्यापारियों का धान प्राथमिकता से तौला जा रहा है। कहा कि सभी किसानों का धान निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से तौला जाए। भेदभाव पूर्ण रवैये पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। कहा कि किसानों का शोषण नहीं रूका तो आंदोलन किया जाएगा। केंद्र प्रभारी ने कहा कि मशीन खराब होने की वजह से तौल रोकी थी, लेकिन अब मशीन सही हो गई है। जो भी किसान आएगा, उसका धान तौला जाएगा।
आश्वासन के बाद बजरंग दल ने प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान अजय राजपूत, विक्की पाल, पंकज पाल, आशीष प्रजापति, धर्मेंद्र प्रजापति, प्रियांशु चौधरी, ललित प्रजापति, विक्की सैनी, विपिन सैनी और प्रिंस आदि कार्यकर्ता रहे। संवाद