{"_id":"6905289aaac403aa2206643d","slug":"allegations-of-black-marketing-of-wheat-seeds-at-the-government-agricultural-seed-store-rld-protested-and-submitted-a-memorandum-to-the-sdm-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-111898-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं बीज की कालाबाजारी का आरोप, रालोद ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं बीज की कालाबाजारी का आरोप, रालोद ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन
Sat, 01 Nov 2025 02:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राष्ट्रीय लोक दल ने शुक्रवार को राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं के बीज की कालाबाजारी करने के आरोप में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में किसानों को एनपीके के खाद न मिलने का मामला भी उठाया गया। रालोद के कार्यकर्ता सुबह करीब 11:00 बजे वहां पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद दिए ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि राजकीय बीज भंडार पर गेहूं के बीज के वितरण में किसानों का शोषण किया जा रहा है। सरकार ने गेहूं बीज के 40 किलो बोरा का मूल्य 936 रुपये निर्धारित कर रखा है लेकिन आरोप है कि वहां के कर्मचारी किसानों से 1100 रुपये प्रति बोरा वसूल रहे हैं। जो निर्धारित रेट से 164 रुपये अधिक है। उनका आरोप है कि कर्मचारियों की इस मनमानी से प्रदेश सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा उन्होंने एनपीके के खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध न होने से किसानों को हो रही परेशानी से भी अवगत कराया। समितियों पर खाद कम आ रहा है जिस कारण किसान 2500 रुपये प्रति बोरा निजी दुकानों से खाद खरीदने को मजबूर है। जबकि सहकारी समिति पर एक बोरा एनपीके खाद का मूल्य 1850 रुपये है। एसडीएम प्रीति सिंह ने ज्ञापन में की गई मांगों और आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में रालोद के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार भारद्वाज, ब्लॉक बिलारी अध्यक्ष करन सिंह सैनी, सलीम अहमद, कुलवंत चौहान, संजय चौधरी, उदित चौहान आदि मौजूद रहे। एसडीएम दफ्तर पर रालोद के प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी और सहायक निबंधक सहकारिता को कार्रवाई के लिए लिखा। रालोद के क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार भारद्वाज ने बताया कि ज्ञापन देने के बाद राजकीय बीज भंडार के कर्मचारियों ने कुछ किसानों से अधिक लिए गए पैसे वापस कर दिए हैं।