Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Allahabad High Court: ASI should file counter affidavit within 48 hours, said- this is the last chance

इलाहाबाद हाईकोर्ट: एएसआई 48 घंटे के अंदर दाखिल करे जवाबी हलफनामा, कहा- यह अंतिम अवसर... पांच को अगली सुनवाई

Tue, 29 Apr 2025 10:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/ प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद/ प्रयागराज Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद सर्वे केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एएसआई को जवाब दाखिल करने के लिए 48 घंटे का अंतिम मौका दिया है। मस्जिद कमेटी को भी प्रत्युत्तर हलफनामा दायर करने का आखिरी अवसर मिला है। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख पांच मई तय की है।

विज्ञापन
Allahabad High Court: ASI should file counter affidavit within 48 hours, said- this is the last chance
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वेक्षण आदेश के खिलाफ दाखिल पुनरीक्षण अर्जी पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को 48 घंटे के अंदर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह अंतिम अवसर है।

विज्ञापन


वहीं, कोर्ट ने मस्जिद कमेटी को भी प्रत्युत्तर हलफनामा दायर करने का अंतिम अवसर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने जामा मस्जिद संभल की प्रबंधन समिति की ओर से दाखिल अर्जी पर दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि सिविल न्यायालय संभल ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दिया था। इसके खिलाफ मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में पुनरीक्षण अर्जी दाखिल की है। इस पर कोर्ट ने अंतरिम आदेश देते हुए सर्वेक्षण पर रोक लगा दी। साथ ही सभी प्रतिवादियों से जवाब मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई ने अभी तक अपना जवाब दाखिल नहीं किया है। सोमवार को एएसआई के वकील ने जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए फिर से समय मांगा। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार एएसआई को जवाबी हलफनामा दायर करने के लिए समय दिया गया है।

अब आखिरी बार 48 घंटे का समय दिया जा रहा है। कोर्ट ने सुनवाई के लिए पांच मई की तिथि नियत की है।

Trending Videos

जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर के मामले में सुनवाई की तिथि बढ़ाई

जामा मस्जिद में हरिहर होने के दावे के मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए तीन जुलाई की तारीख नियत कर दी है। हालांकि इस मामले में शीर्ष न्यायालय ने निचली अदालतों को सुनवाई करने पर रोक लगा दी है।

बता देंं कि 19 नवंबर 2024 को अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिविजन आदित्य कुमार सिंह के न्यायालय में संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने का दावा करते हुए वाद दायर किया था।

उसी दिन न्यायालय ने कोर्ट कमिशन नियुक्त कर दिया। उसी शाम को कोर्ट कमिश्नर ने डीएम और एसपी की मौजूदगी ने शाही जामा मस्जिद का सर्वे किया था। दोबारा सर्वे के दौरान बवाल हो गया था।

जामा मस्जिद के अधिवक्ता शकील वारसी ने बताया कि 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के बाद जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट चली गई। जिसके बाद शीर्ष न्यायालयों ने निचली अदालतों पर इस मामले में सुनवाई किए जाने पर रोक लगा दी।

प्रोसेसिंग स्टे कर दिया। वहीं इस मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में सुनवाई होनी थी। शीर्ष न्यायालय के द्वारा प्रोसेसिंग स्टे होने पर कोई पक्ष सुनवाई को नहीं पहुंचा। जिससे न्यायालय ने अगली तारीख तीन जुलाई नियत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed