{"_id":"665d07d683435e03fd058764","slug":"all-roads-leading-to-mandi-will-be-closed-from-6-am-tomorrow-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-412857-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कल सुबह छह बजे से बंद हो जाएंगे मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कल सुबह छह बजे से बंद हो जाएंगे मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्ते
विज्ञापन
मुरादाबाद। चार जून को मंडी समिति में मतगणना होगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने के साथ मंडी समिति की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार सुबह छह बजे के बाद मंडी समिति की ओर जाने वाले रास्तों पर यातायात बंद रहेगा। केवल मतगणना कर्मी, पुलिस कर्मी और पासधारक ही मंडी समिति जा सकेंगे।
एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि चौधरी चरण चौक, दिल्ली रोड धर्मकांटा से मंडी समिति और प्रकाश नगर से मंडी समिति की ओर बैरियर लगाए जाएंगे। यहां के बाद किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। केवल प्रशासन से जारी पासधारक को ही एंटी दी जाएगी। चौधरी चरण सिंह चौक, मानसरोवर कॉलोनी गेट, मझोली चौराहा, धर्मकांटा, प्रकाश नगर चौराहा, पुतली घर रोड पर पुलिस के अलावा यातायात पुलिस कर्मी भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा यातायात पुलिस का वाहन उठाने वाला वाहन लेकर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। किसी ने नो पार्किंग में वाहन खड़ा किया तो उसे उठाकर पुलिस लाइन भिजवा दिया जाएगा।
जिले में अलर्ट, मंडी समिति में तैनात रहेंगे 1250 पुलिस कर्मी
मुरादाबाद। मतगणना वाले दिन मंडी समिति में तो पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे ही साथ जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना की जाएगी। जिसमें पहला क्षेत्र आईसोलेशन होगा। जिसमें मतगणना कक्ष आएंगे। यहां हर टेबल पर एक एक पुलिस कर्मी तैनात रहेगा। इसके बाद इनडोर कार्डन होगा। इसमें मतगणना स्थल के बाहर का क्षेत्र रहेगा। इस क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, पीएसी जवान और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी। यहां पास धारकों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा मंडी समिति के आसपास के इलाके को आउटर कार्डन में रखा गया है। यहां पुलिस और पीएसी जवानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतगणना स्थल के आसपास, मंडी गेट और आसपास के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक कंपनी पीएसी, दो प्लाटून, एक कपंनी पैरा मिलिट्री फोर्स की रहेगी। इसके अलावा 15 थाना प्रभारी, 100 दरोगा और 1250 सिपाही तैनात रहेंगे। सुबह छह बजे से चार बजे तक पहली शिफ्ट रहेगी जबकि दूसरी दो बजे से तैनात की जाएगी।