फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   All Municipal Corporation departments to be brought under one roof; blueprint ready.

Moradabad News: एक छत के नीचे आएंगे नगर निगम के सभी विभाग, खाका तैयार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
All Municipal Corporation departments to be brought under one roof; blueprint ready.
मुरादाबाद। नगर निगम को आधुनिक और व्यवस्थित रूप देने की दिशा में नए नगर निगम मुख्यालय की योजना तैयार कर ली गई है। दो दिन पहले तैयार की गई प्रेजेंटेशन में प्रस्तावित मुख्यालय के भवन का पूरा खाका सामने आया है। इसमें नगर निगम के विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग कार्यालय, महापौर और नगर आयुक्त के कक्ष, सदन हॉल, सम्मेलन कक्ष, पार्षदों के लिए लाउंज, जनसुविधाओं के लिए काउंटर, बहुउद्देश्यीय हॉल और पार्किंग की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन




अब तक शहर के लोग जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए टाउनहॉल वाले दफ्तर जाते हैं, जबकि अधिकारियों के सामने कोई शिकायत रखनी हो तो पीलीकोठी जाना पड़ता है। प्रस्तावित मुख्यालय का साइट प्लान 6635.44 वर्गमीटर क्षेत्रफल में तैयार किया गया है। यह बुद्धि विहार में बनाया जाएगा। भवन में बेसमेंट के अलावा भूतल और चार मंजिलें होंगी। परिसर में आम लोगों और अधिकारियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मूवमेंट प्लान भी तैयार किया गया है। पार्किंग में 38 चार पहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। स्टैक पार्किंग की व्यवस्था होने पर क्षमता बढ़कर 76 वाहनों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यालय के भूतल को आम लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यहां बहुउद्देश्यीय हॉल, पार्षद प्रतीक्षा कक्ष, कैश कलेक्शन काउंटर, सामान्य प्रतीक्षा हॉल और जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़ी व्यवस्था होगी। इसके अलावा स्टाफ वेलफेयर, बैंक और कैंटीन के लिए भी स्थान रखा गया है। भूतल का प्रस्तावित क्षेत्रफल 2426 वर्गमीटर है। पहली मंजिल पर टैक्स, अधिष्ठान, ईडीपी और राजस्व विभाग के कार्यालय प्रस्तावित हैं। पशुपालन और परिवहन विभाग को भी इसी मंजिल पर जगह दी गई है। पुरुष और महिला पार्षदों के लिए अलग-अलग लाउंज की व्यवस्था होगी। इस मंजिल का क्षेत्रफल 2276 वर्गमीटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि प्रस्तुतीकरण में मुख्यालय के थ्री-डी मॉडल भी तैयार किए गए हैं। इनमें सदन हॉल, सम्मेलन कक्ष, महापौर कार्यालय, वरिष्ठ अधिकारियों के केबिन, बहुउद्देश्यीय हॉल और कर्मचारियों के वर्कस्टेशन का प्रस्तावित स्वरूप दिखाया गया है। नए मुख्यालय की योजना तैयार करने से पहले स्थल का अध्ययन, फील्ड विजिट और संबंधित विभागों व हितधारकों से बातचीत की गई। इसके बाद कॉन्सेप्ट डिजाइन, साइट स्टडी, ब्लॉक एस्टिमेट, प्रस्तुतीकरण और फीडबैक के आधार पर डीपीआर, प्रस्ताव और अंतिम अनुमान तैयार करने की प्रक्रिया अपनाई गई।


दूसरी और तीसरी मंजिल पर प्रशासनिक विभाग

दूसरी मंजिल पर सिविल, लेखा और ऑडिट विभाग होंगे। यहां महापौर और उपमहापौर के कार्यालय भी प्रस्तावित हैं। इसका क्षेत्रफल 2575 वर्गमीटर रखा गया है। तीसरी मंजिल पर जलकल, स्वास्थ्य, उप नगर आयुक्त, विद्युत, विधि और उद्यान विभाग के कार्यालय होंगे। इसी मंजिल पर सदन हॉल भी प्रस्तावित है। तीसरी मंजिल का क्षेत्रफल भी 2575 वर्गमीटर है।




चौथी मंजिल पर नगर आयुक्त का कार्यालय

चौथी मंजिल पर सम्मेलन कक्ष और प्रतीक्षा क्षेत्र के साथ नगर आयुक्त का कार्यालय और उनका स्टाफ रहेगा। यहां पुस्तकालय, नगर आयुक्त व उप नगर आयुक्त स्टाफ के लिए स्थान तथा तीन उप नगर आयुक्त कार्यालय प्रस्तावित हैं। अपर नगर आयुक्त और संयुक्त नगर आयुक्त के लिए भी दो-दो कार्यालय प्रस्तावित किए गए हैं। इस मंजिल का क्षेत्रफल 2153 वर्गमीटर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed