फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert Moradabad and other districts after Nuh Violence, police deployed in sensitive areas

Haryana Violence: नूंह घटना के बाद मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात

Wed, 02 Aug 2023 11:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 11:47 AM IST
सार

हरियाणा के नूंह इलाके में हुई हिंसा की घटना के बाद मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त कर रही है। 

विज्ञापन
Alert Moradabad and other districts after Nuh Violence, police deployed in sensitive areas
मुरादाबाद के बिलारी में गश्त करती पुलिस - फोटो : पीआरओ

विस्तार

हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा को लेकर मुरादाबाद पुलिस अलर्ट है। अधिकारी फोर्स के साथ बाजार और मोहल्लों में गश्त कर लोगों से अपील रहे हैं कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। जनपद में शांति कायम रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।

विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने जनपद के सभी सीओ और थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने अपने क्षेत्र में गश्त पर रहें। छोटी छोटी सूचनाएं और घटनाओं को गंभीरता से लें। लोगों से संवाद करें और उन्हें बताएं कि किसी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लेंगे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए।

विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट किया है। सोशल मीडिया साइटों पर आपित्तजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों की विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ केस दर्ज जा रहे हैं। एक दिन पहले हरथला निवासी एक युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज किया जा चुका है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया शहर में फोर्स के साथ भ्रमण कर रहे हैं जबकि एसपी देहात संदीप कुमार मीना देहात क्षेत्र में लगातार पुलिस के साथ गांव और कस्बों में घूम घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। 

इसके अलावा लोगों से संवाद कर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया खुफिया तंत्र भी अलर्ट किया गया है। जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं।

भगवान श्रीराम पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

फेसबुक पर मुरादाबाद के एक युवक ने भगवान श्रीराम के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बजरंग दल नेता आदित्य भटनागर और अन्य पदाधिकारी मंगलवार दोपहर सिविल लाइंस थाने पहुंचे।



उन्होंने बताया कि हरथला निवासी फैजान नाम के युवक ने अपने नाम से फेसबुक पर आइडी बना रखी है। उसने फेसबुक पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की है। जिसमें भगवान श्रीराम के बारे में अपशब्द कहे गए हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।

थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि बंगला गांव निवासी रमन राठौर की ओर से फैजान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed