फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert in Moradabad division after Prayagraj massacre

Moradabad News: प्रयागराज हत्याकांड के बाद मुरादाबाद मंडल में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Alert in Moradabad division after Prayagraj massacre
मुरादाबाद। प्रयागराज में शनिवार रात माफिया अतीक अहमद और उसके सगे भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मार कर हत्या किए जाने के बाद मुरादाबाद मंडल में भी अलर्ट जारी किया गया है। डीजीपी के आदेश पर डीआईजी ने मंडल के सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाएं।
विज्ञापन

इस हत्याकांड की प्रतिक्रिया में विरोध प्रदर्शन या अन्य घटनाएं नहीं होनी चाहिए। सभी सीओ और थाना प्रभारियों को क्षेत्र में नजर रखने और गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी हेमराज मीना ने डीआईजी के आदेश के सभी सीओ को अपने अपने क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए। साथ की एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया। बताया गया कि अतीक के समर्थक क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। एसपी सिटी ने रात में पुलिस फोर्स के साथ शहर में भ्रमण कर हालात का जायजा लिया। सभी सीओ ने अपने अपने क्षेत्र में रात के समय थाना प्रभारियों के साथ भ्रमण करना शुरू कर दिया। संवेदनशील स्थानों पर अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियों को गश्त करने के लिए तैनात कर दिया गया। पुलिस का कहना था कि शहर में अमन चैन कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलआईयू भी रात के समय अपने अपने इलाकों में भ्रमण कर स्थितियों को आकलन कर रही थी। एलआईयू और एसओजी की टीमें सोशल मीडिया पर नजर रख रही हैं, ताकि कोई अफवाह न फैला सके। मुरादाबाद के अलावा अमरोहा, संभल, रामपुर और बिजनौर में भी पुलिस अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed