फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert in Moradabad after terrorist attack

Moradabad News: आतंकी हमले के बाद मुरादाबाद में अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Alert in Moradabad after terrorist attack
मुरादाबाद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मुरादाबाद में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की नजर है। देर शाम कई मोहल्लों में पुलिस गश्त करती नजर आई। वहीं हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रुद्धालुओं के परिजन सहम गए हैं।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होने वाली है। जिसे लेकर जिले के श्रद्धालु खासे उत्साहित हैं। इसी का नतीजा रहा कि अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक के बाहर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखने को मिल रही थी। यात्रा के पंजीकरण के लिए श्रद्धालु आठ-आठ घंटे लाइन में खड़े रहे। कई बार हंगामे की स्थिति बनी। कई श्रद्धालु ऐसे भी रहे, जो तीन-चार दिन लगातार अपने काम-धंधा छोड़कर बैंक के बाहर लाइन में लगे रहे। इन सबके बावजूद श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया। लेकिन मंगलवार को पहलगाम में हमले के बाद श्रद्धालुओं के परिजन सहमे हुए हैं। हमले की जानकारी होने पर हर श्रद्धालु टीवी से चिपका रहा। वहां की घटनाक्रम पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले के बाद अमरनाथ पर जाने वाले श्रद्धालु अपना इरादा बदल सकते हैं। ऐसे में अमरनाथ यात्रियों की संख्या में कमी आ सकती है। दूसरी ओर इस घटना के बाद मंडल में पुलिस अलर्ट हो गई। मंडल के सभी जिलों में पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों पर नजर रखी जा रही है। इस घटना के विरोध में बुधवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने धरना प्रदर्शन की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed