फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Alert due to fear of release of water from Kalagarh dam

कालागढ़ बांध से पानी छोड़ने की आशंका के चलते अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Alert due to fear of release of water from Kalagarh dam
मुरादाबाद। कई जगहों पर बाढ़ के हालात और बिजनौर के कालागढ़ बांध से रामगंगा नदी में पानी छोड़े जाने की संभावना के चलते जिले में अलर्ट किया गया है। मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में कंट्रोल रुम बनाकर नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल कई जगहों पर लगातार बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। बिजनौर के कालागढ़ बांढ पर जलस्तर 256 मीटर से अधिक हो गया है। 258 मीटर पर जलस्तर पहुंचने के बाद वहां से रामंगा नदी में पानी छोड़ा जासकता है। इसके लिए अमरोहा, मुरादाबाद आदि जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजकर भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर प्रशासन ने भी कई व्यवस्थाएं की हैं। एडीएम वित्त एंव राजस्व प्रीति जायसवाल ने बताया कि जिला मुख्यालय पर बनाए गए कंट्रोल रुम का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर अवनीश कुमार को बनाया गया है। प्रत्येक तहसील मुख्यालयों पर भी इसकी स्थापना की गई है और 24 घंटे कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले कें तटवर्ती गांवों में पहले ही 34 बाढ़ चौकियां बनाई जा चुकी हैं। लोग कंट्रोल रुम पर फोन करकेसूचना दे सकते हैं। तहसीलों के लेखपालों को तटवर्ती गांवों में दौरा कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। लोगों को भी सचेत रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed