फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akshaya Tritiya, market buzzing on Eid, business may reach 20 crores

अक्षय तृतीया, ईद पर बाजार गुलजार, 20 करोड़ पहुंच सकता है कारोबार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya, market buzzing on Eid, business may reach 20 crores
अक्षयतृतिय की पूर्व संध्या पर ज्वैलरी की दुकान खरीदारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। लोगों में अक्षय तृतीया और ईद को लेकर उत्साह चरम पर है। इसके चलते बाजारों में रोनक काफी बढ़ गई है। दो वर्ष बाद बिना पाबंदियों के लोग त्योहार मनाएंगे। अक्षय तृतीया पर ज्यादातर लोग सोने-चांदी के आभूषण , बर्तन और सिक्के खरीदते हैं। जबकि ईद पर कपड़ो से लेकर खाद्य सामग्री और जूते चप्पलों की जमकर खरीदारी होती है। इस बार कारोबारियों ने मुरादाबाद का कारोबार 20 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले यह कारोबार 18 करोड़ रुपये अधिक रहा था। अक्षय तृतीया और ईद दोनों तीन मई (मंगलवार) को हैं। पौराणिक ग्रंथो के अनुसार इस दिन जो भी कार्य किए जाते है, उसका अक्षय फल मिलता है। इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन आभूषणों की खरीदारी शुभ होती है। सराफा कारोबारियों का कहना है इस बार विदेशी ज्वैलरी भी मार्केट में खासा पसंद की जा रही है। जबकि ईद के मौके पर इलाहाबादी सेवइंयों के अलावा मुरादाबाद, संभल और अमरोहा की बनी सेवइंयां खूब बिक रही हैं। इसके अलावा कपड़ा कारोबारियों से लेकर जूते चप्पल की दुकानों पर भी भीड़ है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार व्यापार अच्छा है। ईद के मौके सेवइं, सूखे मेवे, शर्बत, फालुदा, सत्तु ज्यादा बिक रहा है। इसके साथ ही लोग उपहार में देने के लिए मेवाओं और चॉकलेट की बास्केट ज्यादा खरीद रहे है। अक्षय तृतीया के दिन अन्न दान का महत्व है। इसके चलते लोग जौ, चावल ज्यादा खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एकता शर्मा, किराना स्टोर संचालक
कपड़े के व्यापारियों ने जिस हिसाब तैयारियां की थी। उसकी अपेक्षा 75 फीसदी ही मार्केट अभी तक रहा है। लोग पहले बच्चों की खरीदारी को ज्यादा प्राथमिकता दे रहे है। हालांकि पिछली बार के मुकाबले बाजार काफी अच्छा है। ईद से पहले सोमवार को कारोबार बढ़ा है। ईद के लिए महिलाओं ने सूट काफी खरीदे हैं। जबकि अक्षय तृतीय के दृष्टिगत लंहगे काफी बिके हैं।

- राकेश चड्ढा, कपड़ा व्यापारी
पिछले दो सालो से पाबंदियो के चलते बाजार में मंदी रही। इस बार पांबदिया हटने के बाद दुकानदारी काफी अच्छी है। कुर्ते पायजामे के साथ लोग डिजाइजर सेंडल खरीदना पसंद कर रहे हैं। चमड़े के चप्पलों और सेंडलों की काफी मांग रही। कानपुर और आगरा से बनकर आया माल खूब बिका है।
- शहनाबाज, शूज कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed