फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akka Dilari village equipped with third eye

Moradabad News: तीसरी आंख से लैस हुआ अक्का डिलारी गांव, पंचायत भवन बना आईसीसीसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Akka Dilari village equipped with third eye
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी की तर्ज पर जल्द ही जिले के गांव भी तीसरी आंख से लैस होंगे। प्रयोग के तौर पर मूंढापांडे ब्लॉक के आईएसओ प्रमाणित चार गांवों का चयन इसके लिए किया गया है। पहले चरण में ग्राम पंचायत अक्का डिलारी को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। इसके लिए वहां ग्राम पंचायत निधि से करीब 12 सीसीटीवी कैमरे व चार पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए गए हैं।
पंचायत भवन को इंटीग्रेडेट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का रूप दिया गया है। जहां बैठकर कर्मचारी गांव की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह बृहस्पतिवार गांव पहुंच कर इसका उद्घाटन करेंगे। शासन के निर्देश पर ऑपरेशन त्रिनेत्र योजना के तहत गांवों को सीसी टीवी कैमरे से लैस किया जाना है। इसके लिए मूंढापांडे ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों मूंढापांडे, अक्का डिलारी, रुस्तमपुर बड़मार एहतमाली तथा दलपतपुर का चयन किया गया है। यह चारों ग्राम पंचायत आईएसओ प्रमाणित हो चुकी हैं। इनमें से अक्का डिलारी गांव में 12 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीन स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। जिससे कोई भी सूचना कम समय में पूर गांव के लोगों को दी जा सकेगी। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह बृहस्पतिवार को गांव पहुंच कर इसका उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही अक्का डिलारी गांव सीसीटीवी कैमरे से लैस होने वाला जिले का पहला गांव हो जाएगा।
विज्ञापन

- ग्राम पंचायत अक्का डिलारी में ग्राम निधि से 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीन स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है। पंचायत भवन को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर बनाया गया है। इन कैमरों से पंचायत भवन में बैठा कर्मचारी जहां गतिविधियों पर नजर रख सकेगा वहीं किसी वारदात के होने पर सीसीटीवी फुटेज खुलासे में पुलिस की मददगार बनेंगी। सुरक्षा के लिहाज से गांव मजबूत होगा। कम समय में पूरे गांव को सूचना देने में पब्लिक एड्रेस सिस्टम मददगार होगा। इसकी सफलता के बाद इसे अन्य ग्राम पंचायतों में भी लागू किया जाएगा। - सुमित यादव, सीडीओ मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed