फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   akhilesh yadav says Three districts Rampur, Hatwa and Kannauj on BJP radar

भाजपा के रडार पर तीन जिले रामपुर, हटावा और कन्नौज : अखिलेश 

Sat, 19 Oct 2019 08:42 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 19 Oct 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says Three districts Rampur, Hatwa and Kannauj on BJP radar
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के रडार पर रामपुर, हटावा और कन्नौज शामिल हैं। लिहाजा, यह चुनाव देश के अहम चुनावों में से एक है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए रामपुर के मतदाताओं को बिना डरे घरों से बाहर निकलना होगा। 
विज्ञापन


किले में आयोजित जनसभा में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला। कहा कि सरकार का सारा ध्यान रामपुर पर है। हमने गीता में पढ़ा है कि योगी वह होता है जो दूसरों के दु:ख दर्द को अपना समझे। हम यहां के मुख्यमंत्री को योगी नहीं मानते हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने आजम खां को बहुत दु:ख और तकलीफें दी हैं। आजम खां को भैंस, बकरी, किताबें, मुर्गी चोर बना दिया और हमें टोंटी चोर बना दिया। 
विज्ञापन


यह सरकार इस हद तक गुजरेगी किसी ने सोचा नहीं था। रामपुर में सबसे ज्यादा जुल्म आजम खां और उनके परिवार पर किए गए हैं। सवाल उठाया कि किसी नेता पर इतने मुकदमे लगे हों तो बताओ। किसी भी सरकार में लोगों को इतना डराने और धमकाने का काम नहीं किया गया। यह काम सिर्फ इसलिए किया गया कि आजम खां के जरिए सपा को कमजोर किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा को सरकार बनाने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है, लेकिन यह कोई मामूली चुनाव नहीं है, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का चुनाव है। रेड कार्ड से डरे बिना घर से बाहर निकलो और लोकतंत्र को बचाओ। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। कहा कि सरकार ने होमगार्डोँ और शिक्षामित्रों की नौकरी तक ले ली। 

विकास का रास्ता छीन लिया। अस्पतालों में दवाएं नहीं हैं। किसानों की आय दोगुनी नहीं की जा सकी। इसीलिए, सरकार लोगों को डराकर वोट लेना चाहती है। इस सरकार में कोई खुश नहीं है। सरकार के विधायक ही सरकार के खिलाफ हैं। यह सरकार देश की संस्कृति को खत्म करना चाहती है। 

हालात यह हैं कि सरकार अपने ही डिप्टी सीएम के विभाग की जांच कराने लगी है। जब सरकार अपनी ही जांच कराने लगे तो समझो कि समय करीब आ गया है। रामपुर में एक भी विकास का कार्य नहीं हो सका है। सपा की सरकार आएगी तो एक-एक जुल्म का हिसाब होगा।

 

कमलेश हत्याकांड के नाम पर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। कहा कि लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई। आज उस कमलेश तिवारी की मां भी सपा सरकार और आजम खां के काम को याद कर रही है कि आजम खां और सपा सरकार में उन्हें सुरक्षा मिली। आज तो हालात यह है कि जनता और पुलिस का पता नहीं चलता कि कौन क्या-क्या ठोंक रहा है। 

योगी जी को लगता है कि व्यवस्था ठीक करने के लिए ठोंक दो। झांसी में रात को बारह बजे एक आम आदमी का एनकाउंटर कर दिया जाता है। इसके बाद उसे रातभर एंबुलेंस में घुमाया जाता है और शाम को जानकारी दी जाती है जबकि, उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। हमारी सरकार आएगी तो दोषी जेल जाएंगे। सौ नंबर की गाड़ी की व्यवस्था भी हमने दी थी। कोई सिपाही सोच नहीं सकता था कि वह इनोवा कार में घूमेगा, लेकिन इस सरकार ने गाड़ी भी छीन ली और अधिकारियों को दे दी। 

कन्नौज के डीएम, एसपी को नहीं मिली अच्छी पोस्टिंग

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जमकर चुटकी ली। कहा कि कन्नौज में सपा को लोकसभा का चुनाव हरवा दिया। वहां के डीएम और एसपी से कहा गया था कि उन्हें अच्छी जगह पोस्टिंग दी जाएगी, लेकिन अब भी वे अधिकारी अपनी पोस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। नोएडा में जाने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरे अधिकारियों की हालत भी यही है कि वे परेशान हैं। पुलिस वाले भी इस सरकार से दु:खी हैं। समाजवादियों ने जितने प्रमोशन किए, उतने आज तक नहीं हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed