फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh Yadav big announcement, cycle rally will be held in UP to save Jauhar University

अखिलेश यादव का बड़ा एलान, जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए यूपी में निकाली जाएगी साइकिल रैली

Fri, 22 Jan 2021 08:17 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 22 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav big announcement, cycle rally will be held in UP to save Jauhar University
रामपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राजनीतिक वजहों से आजम खां के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पार्टी उनके साथ खड़ी है। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए पार्टी बजट के बाद पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश में साइकिल रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि आजम खां के परविर के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं उनको लेकर पार्टी ने हर स्तर पर अपना विरोध जताया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को रामपुर में आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव जौहर यूनिवर्सिटी में प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आजम खां ने बहुत अच्छी यूनिवर्सिटी बनवाई है, लेकिन कोई भी सुंदर चीज भाजपा को अच्छी नहीं लगती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का सिद्धांत है ठोक दो, बर्बाद कर दो, बुलडोजर चलवा दो। मुख्यमंत्री की भाषा नहीं देखी है विधानसभा में कहते हैं कि ठोक देंगे। अखिलेश ने कहा कि योगी तो वह होता है जो दूसरे के दुख को समझे। यह योगी तो दूसरों को दुख देता है। 
 
Trending Videos

बदायूं की घटना का उल्लेख करते हुए अखिलेश ने कहा कि बुलडोजर तो ऐसी जगह पर चलाया जाना चाहिए, जहां मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई हो। अगर किसी के नक्शे में थोड़ी सी गलती हो या नक्शा पास नहीं हो तो बिल्डिंग को तोड़ देना कहां तक जायज है। 

नक्शा तो मुख्यमंत्री के आवास का भी पास नहीं है। भाजपा नेताओं को लेकर उन्होंने कहा कि जिसके घर शीशे के होते हैं वो दूसरे के घरों पर पत्थर नहीं फेंकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आगामी विधानसभा चुनावों के बाद हमारी सरकार आती है तो हम किसी के खिलाफ भी बदले की भावना से कार्रवाई नहीं करेंगे। 

उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर जो गलत कागज बनाए गए हैं उसकी लड़ाई हम कोर्ट में लडे़ंगे। कोर्ट से डॉ. तजीन फात्मा को जमानत मिली है, उम्मीद है कि जल्द ही आजम खां को जमानत मिल जाएगी और वो हमारे बीच होंगे। अन्य दलों के लोगों से आजम खां की मुलाकात करने की संभावना पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने मिलकर साजिश रची है। 

असदुद्दीन ओवैसी से आजम खां की मुलाकात की संभावना पर अखिलेश खुलकर नहीं बोले। किसान आंदोलन के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि किसानों की मांग जायज है सपा उनके साथ है। हमारी भी मांग है कि तीनों कृषि सुधार कानून वापस होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed