फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akhilesh attacks CM Yogi Adityanath over BHU rape case

UP: 'प्रदेश में महिलाएं भाजपाइयों के कारण सुरक्षित नहीं', बीएचयू दुष्कर्म मामले को लेकर अखिलेश का सीएम पर वार

Tue, 12 Nov 2024 05:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Nov 2024 05:57 AM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीएचयू में एक बेटी के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी होती है। घटना के तीनों आरोपी जेल गए थे। वे भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रभारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ मुख्यमंत्री का भी फोटो है।

विज्ञापन
Akhilesh attacks CM Yogi Adityanath over BHU rape case
योगी आदित्यानाथ और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था के सवाल पर सरकार को घेरने की कोशिश की। आरोप लगाया कि बीएचयू में हुए दुष्कर्म के आरोपियों का फोटो मुख्यमंत्री के साथ है। प्रदेश में महिलाएं भाजपाइयों के कारण सुरक्षित नहीं हैं। कुंदरकी में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मेरे बारे में बोल रहे हैं कि मैं महिलाओं का सम्मान नहीं करता हूं। वह किस आधार पर बोल रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दुनिया का प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीएचयू में एक बेटी के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी होती है। घटना के तीनों आरोपी जेल गए थे। वे भाजपा की सोशल मीडिया और आईटी सेल के प्रभारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ मुख्यमंत्री का भी फोटो है। तीनों दोषी जेल से जमानत पर छूटे हैं। अब डर के चलते बिटिया कोर्ट नहीं जाना चाहती है। उसने वीडियो कॉलिंग से सुनवाई की मांग की है। भाजपा का एक नेता आज दुष्कर्म के मामले में जेल गया है। इस प्रकार प्रदेश में कई घटनाएं हुई हैं। एनसीआरबी के आंकड़े को देखोगे तो पता चलेगा कि सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां भाजपा सरकार में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के लोग झूठ बोल रहे हैं कि सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। बेटियां आत्महत्या करने के लिए मुख्यमंत्री आवास चली गईं। पुलिस की हालत यह है कि वाराणसी में दिवाली पर एक इंस्पेक्टर बिल्डिंग में गए और जुआ खेलने वालों से 40 लाख रुपये लूट लिए। इस मामले में एक्स पर ट्वीट किया तो कहा गया कि कोई ऐसी घटना नहीं हुई। पत्रकारों ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया।

विज्ञापन

100 नंबर बदला तो पुलिस वालों ने अपना रेट बढ़ा दिया। पहले यह मदद के लिए नंबर था। अब फोन करो पुलिस लूटने आ रही है। पहले बोरी में चोरी करते थे। अब पूरी बोरी चोरी हो रही है। एक थाने में 15 लाख प्रतिदिन की कमाई हो रही थी। अधिकारियों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। सरकार कैसे ईमानदार बन रही है। पूरी सरकार ने पुलिस को चोरी में लगा दिया। 50वें पायदान का आईपीएस ऑफिसर सबसे ऊपर हो गया। वरिष्ठ आईपीएस तनाव में हैं। सुल्तानपुर में एक एकाउंटर पर सवाल उठने के बाद बैलेंस करने के लिए दूसरे को गोली मार दी। क्या यही संविधान है। ऐसे नकारात्मक सोच की सरकार है।

बंटोगे तो कटोगे नारे पर भड़के
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि दुनिया के इतिहास में कभी ऐसा नारा नहीं होगा कि बंटोगे तो कटोगे। यह नारा अंग्रेजों के यहां से आया होगा, जो पहले डिवाइड एंड रूल करते थे। जिन्होंने देश को बांटकर राज करने का काम किया था। भाजपा वाले डर के व्यापारी हैं। भय का कारोबार कर रहे हैं। आप घबराओगे तो नहीं। पहले भी ये मुखबिरी करते थे। इनकी नकारात्मक पहचान है। विकास की बात नहीं करते हैं। विनाश का काम करते हैं।

कुछ भाजपा वाले वेष बदलकर घूम रहे
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ भाजपा वाले वेष बदलकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। करीब से नहीं देखा है, लेकिन ऐसी तस्वीरें देखी हैं। कटाक्ष किया कि आप लोगों ने रामायण देखा होगा। रावण ने सीता मां का वेष बदलकर अपहरण किया था। ये वही लोग हैं। जिन्होंने हमारे हटने के बाद सीएम हाउस धुलवाया था। इनको दलितों और पिछड़ों तक से नफरत है। याद रखिएगा, संविधान हमारी ढाल है।

बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार लगाया जुर्माना
अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री घूम-घूमकर उनको माफिया बता रहे हैं। गुंडा बता रहे हैं। पहले सरकार के लोग बुलडोजर लेकर चलते थे। पहली बार ऐसी सरकार है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है। अब इनके पास कोई जवाब नहीं है।

बातों-बातों मं सपा प्रत्याशी पर कसा तंज
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बातों-बातों में सपा प्रत्याशी पर तंज कसा। उनका कहना था कि पिछले चुनाव में उन्होंने ही हाजी रिजवान का टिकट काटा था। यहां से संभल के सांसद रहे स्वर्गीय डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने अपने पोते को चुनाव लड़ाने के लिए अनुरोध किया था। टिकट कटने पर हाजी रिजवान उस दल में गए, जहां प्रीपेड और पोस्ट पेड से काम चलता था। फिर भी सपा ने चुनाव जीता। अंत में उन्होंने मंच के नेताओं की तरफ इशारा करते हुए चेताया कि कोई अधिकारियों से मिला तो नहीं है, अन्यथा अगली बार टिकट काटने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed