फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akash is again the captain of BJP district team, Girish Bhandula is given the command of the metropolis

Moradabad News: आकाश फिर भाजपा जिला टीम के कप्तान, गिरीश भंडूला को महानगर की कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Akash is again the captain of BJP district team, Girish Bhandula is given the command of the metropolis
मुरादाबाद। भाजपा के जिला और महानगर अध्यक्ष पद की घोषणा रविवार को हो गई। पार्टी के जिला चुनाव अधिकारी देवेश कोरी ने बुद्धि विहार स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से भरे हॉल में आकाश पाल को जिला और व्यापारी नेता गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष घोषित किया। आकाश पाल को एक साल पहले ही जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। वहीं गिरीश भंडूला को महानगर अध्यक्ष पद की कमान सौंप कर पार्टी ने पंजाबी समाज के लोगों को साधने के साथ जिले में सामान्य और पिछड़ी जाति का संतुलन बनाने का भी प्रयास किया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 2:17 मिनट पर हाई कमान से मिले मैसेज का जिक्र करते हुए पार्टी के जिला चुनाव प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी ने दोनों नामों की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही सभी से पार्टी हाई कमान के निर्देशों का पालन करने की अपील की। मंच पर मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित जिला और महानगर अध्यक्ष का फूल माला पहनकर स्वागत किया व बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर एमएलसी संतोष सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली चौहान, राजेश कुमार चुन्नू, संजय शर्मा, राजू कालरा, धर्मेंद्र मिश्रा, रुचि चौधरी, मदालसा शर्मा, नवदीप टंडन, शम्मी भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर की जीत भी आकाश की ताजपोशी में रही सहायक
मुरादाबाद। पार्टी जिलाध्यक्ष पद पर आकाश पाल को रिपीट कर पार्टी ने जिले में जातीय समीकरणों को भी साधने का काम किया है। उनकी गिनती भी पुराने पदाधिकारियों में की जाती है। वर्ष 1996 से वह पार्टी में सक्रिय हैं। उसके बाद से वह लगातार कई पदों पर रहते हुए 2013 से 2019 तक जिला महामंत्री भी रह चुके हैं। करीब एक साल पहले उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौैंपी थी। उसके कुछ समय बाद कुंदरकी विधानसभा के हुए उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी रामवीर सिंह को भारी मतों के अंतर से जीत मिली थी। सूत्र बताते हैं कि यह पक्ष भी आकाश की दोबारा ताजपोशी में सहायक साबित हुआ।
पुराने कार्यकर्ता को तरजीह का दिया संदेश
मुरादाबाद। गिरीश भंडूला करीब तीन दशक से पार्टी में सक्रिय हैं। वर्ष 2002 में पार्टी ने व्यापार प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। 2006 में पार्टी ने उन्हें व्यापार प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाया था। वर्ष 2012 से लगातार पांच बार भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते आए हैं।

मुरादाबाद होलसेल कपड़ा कमेटी के वर्ष 2003 से जिलाध्यक्ष हैं। 2022 से वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी संभालते आ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें महानगर की कमान सौंप कर यह संदेश देने का भी काम किया है कि पार्टी पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समय आने पर मौका देती है। साथ ही समय-समय पर पंजाबी समाज को तरजीह देने की मांग को पूरा करते हुए पंजाबी समाज के वोट बैंक को भी साधने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed