फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Akanksha, Akash, Abdul and Zainab became overall champions in district level competition

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में आकांक्षा, आकाश, अब्दुल और जैनब बने ओवर ऑल चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Akanksha, Akash, Abdul and Zainab became overall champions in district level competition
मुरादाबाद। दो दिवसीय जनपद स्तरीय बेसिक शिक्षा विभाग एवं कस्तूरबा विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन समारोह बुधवार को सोनकपुर स्टेडियम में किया गया। यहां मुख्य अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक द्वादश मंडल संजय रस्तोगी रहे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में आकांक्षा, आकाश, अब्दुल रहमान और जैनब ने ओवर ऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

दो दिन शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। सीमित संसाधनों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय लदावली की छात्राओं द्वारा जिम्नास्टिक एवं एरेबिक्स की सुंदर प्रस्तुति दी गई। प्राथमिक बालक वर्ग में कबड्डी में कुंदरकी को पहला और बिलारी को दूसरा स्थान मिला। खो-खो में चमरौआ मूंढापांडे को पहला और कुंदरकी का दूसरा स्थान रहा। लंबी कूद में भगतपुर टांडा के असद पहले और कुंदरकी के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका में कबड्डी में मूंढापांडे प्रथम, मुरादाबाद ग्रामीण द्वितीय स्थान पर रहे। सुलेख में भगतपुर के मोहम्मद अशारव प्रथम, मुरादाबाद नगर की कामिनी दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में भगतपुर की सरस्वती पहले और छजलैट की जैनब दूसरे स्थान पर रहीं। खो-खो में भगतपुर टांडा की टीम पहले और मुरादाबाद ग्रामीण की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाजिल और संजना ने पार की बाधा दौड़
जूनियर वर्ग बालक में बाधा दौड़ में कुंदरकी के फाजिल और बालिका वर्ग में यहां की ही संजना को प्रथम स्थान मिला। वहीं ऊंची कूद में भगतपुर की आकांक्षा, चक्का फेंक में मुरादाबाद नगर के आकाश और भगतपुर की साजिया, गोला फेंक में कुंदरकी के फरमान और भगतपुर की नूर बी, भाला फेंक में भगतपुर की शिखा अव्वल रहे।

खो-खो प्रतियोगिता में मुरादाबाद ग्रामीण के गांव भैंसिया और बालिका वर्ग में भगतपुर टांडा, योग में बालक वर्ग में मुरादाबाद ग्रामीण, रिले रेस में बालक वर्ग में भगतपुर टांडा और बालिका वर्ग में कुंदरकी, वॉलीबाल में बालक वर्ग में भगतपुर, हैंड बाल बालिका वर्ग में भगतपुर की टीम विजेता रही। फुटबाल बालिका वर्ग में मूंढापांडे की टीम को पहला स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed