फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ajay Rai said: BLOs are being harassed, the government should give the deceased's wife a teaching job

अजय राय बोले: बीएलओ को किया जा रहा परेशान, मृतक की पत्नी को शिक्षक की नाैकरी और एक करोड़ का मुआवजा दे सरकार

Thu, 04 Dec 2025 08:32 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 08:32 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज ने मुरादाबाद में जान गंवाने वाले बीएलओ सर्वेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तैनात बीएलओ पर दवाब बनाया जा रहा है। यह चुनावी प्रोपगंडा है।

विज्ञापन
Ajay Rai said: BLOs are being harassed, the government should give the deceased's wife a teaching job
जान गंवाने वाले बीएलओ सर्वेश सिंह के परिवार से मिलते कांग्रेस अध्यक्ष अजय राज - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बीएलओ सर्वेश सिंह की पत्नी को प्रदेश सरकार अध्यापक की नौकरी मुहैया कराए। वह अध्यापक के योग्य है। जिला प्रशासन उसे चतुर्थ श्रेणी की नौकरी दिलाने का प्रयास कर रहा है। आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और सरकार मिली हुई है। एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ को प्रताड़ित किया जा रहा है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली से बृहस्पतिवार की दोपहर पार्कर इंटर काॅलेज के निकट बीएलओ आभा सोलोमन के घर पहुंचे। पूछने पर पता चला कि बीएलओ को ब्रेन हेमरेज हो गया था। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे पर अफसोस जताते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने उनके परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि यह हादसा प्रशासन के दबाब के चलते हुआ है। बीएलओ के इलाज का खर्च भी सरकार को उठाना चाहिए। उल्टे सीधे काम के लिए सरकार दबाव न बनाएं। डॉक्टरों से बातचीत करने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीधे भगतपुर के बहेड़ी ब्रहनान स्थित बीएलओ सर्वेश सिंह के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों से बातचीत के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीएलओ की पत्नी को योग्यतानुसार शिक्षक पद पर ही नियुक्ति देना होगा। साथ ही बच्चों के पालन पोषण के लिये प्रदेश सरकार को एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। आरोप लगाया कि सर्वेश की आत्महत्या के लिए सरकारी मशीनरी जिम्मेदार है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एसआईआर अभियान अभी क्यों शुरू किया गया। यह चुनावी प्रोपगंडा है। 2017 से सरकार है। अब तक क्या कर रही थी।

सिरप कांड को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार जहरीली कप सिरप के माफिया को संरक्षण दे रही है। एक तरफ मोदी धर्म ध्वजा लहरा रहे हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री धार्मिक शहर को बर्बाद कर रहे हैं। वाराणसी के रहने वाले सिरप कांड के आरोपी आरोपी शुभम जायसवाल की प्रदेश के मंत्रियों के साथ वीडियो और फोटो हैं।

उसने मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीला सिरप सप्लाई किया है। देश बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जूझ रहा है। डालर 90 पार रुपये पार हो गया है। इस मुद्दे पर कोई बहस नहीं कर रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, महानगर अध्यक्ष जुनैद क़ुरैशी, पूर्व मंत्री इकराम क़ुरैशी, देशराज शर्मा,असलम खुर्शीद, आनंद मोहन गुप्ता, अशरफ अली, शमीम चौधरी, संजीव सिंघल, याकूब क़ुरैशी,अनवर अली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed