फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Airport: DGCA team gave instructions for filling near the runway

हवाई अड्डा : डीजीसीए की टीम ने रनवे के पास भराव के दिए निर्देश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Airport: DGCA team gave instructions for filling near the runway
हवाई अड्डे पर रनवे की चौड़ाई नापते डीजीसीए के प्रतिनिधि - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मूंढापांडे हवाई अड्डे पर सोमवार को डीजीसीए और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण हवाई अड्डे के लाइसेंस की एनओसी जारी करने के लिए किया गया। डीजीसीए की टीम ने सुरक्षा, संरक्षा, सतर्कता और यात्री सुविधाओं से जुड़े तमाम बिंदुओं को गहनता से परखा। रनवे की लंबाई, चौड़ाई और सतह से ऊंचाई भी मापी गई।
विज्ञापन

इसी प्रकार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने भी बारीकियां परखीं। दोनों टीमों ने जिला प्रशासन को रनवे के आसपास मिट्टी का भराव कराने के निर्देश दिए। जानकारों का कहना था कि रनवे के आसपास ढलान (स्लोब) अधिक नहीं होना चाहिए। इसके लिए भराव जरूरी है। इसके अलावा हवाई अड्डे के पूरे क्षेत्र की विस्तृत समीक्षा की गई। प्रवेश द्वार से लेकर हाईवे पर लगी लाइटों, सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्रवेश द्वार से लेकर चेक इन प्वाइंट तक एक एक बिंदु की जानकारी ली गई। सीसीटीवी, कंट्रोल रूम, एयर ट्रैफिक मॉनीटरिंग आदि पर भी चर्चा हुई। लाइसेंस के लिए एनओसी जारी करने से पहले डीजीसीए की टीम मुख्यालय को रिपोर्ट भेजेगी। इससे पहले मंगलवार को भी कुछ बिंदुओं को चेक किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो अगले माह के अंत तक लाइसेंस मिल जाएगा। सोमवार को निरीक्षण के दौरान डीजीसीए के डिप्टी डायरेक्टर सुनील राठी, अजय पाल ओग्रे, एडी वेद प्रकाश शर्मा, एमजीआर एसके मौर्य, सुरक्षा प्रबंधक संदीप कुमार, एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया समेत 17 अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed