फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Air quality level dropped but air health did not improve

वायु गुणवत्ता का स्तर गिरा लेकिन नहीं सुधरी हवा की सेहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Air quality level dropped but air health did not improve
वायु गुणवत्ता का स्तर गिरा लेकिन नहीं सुधरी हवा की सेहत
विज्ञापन

रामगंगा विहार में वायु गुणवत्ता जांचने का शुरू हुआ ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पीतल नगरी की वायु गुणवत्ता के स्तर में शनिवार को भले ही गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन हवा अभी भी दूषित बनी हुई है। शनिवार शाम आठ बजे मुरादाबाद का एक्यूआई 284 दर्ज किया गया। वहीं, लाजपत नगर का तीन सौ और रोजगार कार्यालय का वायु गुणवत्ता सूचकांक 269 दर्ज किया गया। दोनों ही स्थानों पर वातावरण में भारी कणों का स्तर मानक से अधिक है। क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का कहना है कि अब शहर में अन्य स्थानों पर भी प्रदूषण जांचने के स्टेशन लगाए जा रहे हैं। रामगंगा विहार में ट्रायल शुरू हो गया है। इससे शहर की वायु गुणवत्ता का सटीक आकलन करने में आसानी होगी।

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय के वायु गुणवत्ता सूचकांक में पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 367, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 247 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर है, जबकि लाजपत नगर में तीन सौ एक्यूआई कार्बन डाई ऑक्साइड 151, पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 417, पीएम 10 का अधिकतम स्तर 417, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का अधिकतम स्तर 118 दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक इस तरह के प्रदूषित वातावरण में रहने से सांस की समस्या होने की आशंका बढ़ जाती है। विकास मिश्र क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि रोजगार कार्यालय रामगंगा विहार का स्टेशन अभी लगातार नहीं है। यह ट्रायल पर शुरू हो गया है। इसके अलावा बुद्धि विहार, जिगर कालोनी, नगर निगम चॉर्जिंग स्टेशन में भी वायु प्रदूषण जांचने की मशीन स्थापित की जा रही हैं। इन मशीनों के पार्ट्स विदेश से आते हैं। कोरोना संक्रमण काल की वजह से पार्ट्स की उपलब्धता में समस्या आ रही है। इसके कारण स्टेशनों के संचालन में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed