{"_id":"6af8cb18559124650a099344","slug":"air-quality-in-moradabad-deteriorates-haze-persists-throughout-the-day-200-patients-arrive-at-hospitals-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-1037836-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुरादाबाद की हवा बिगड़ी, दिन भर छाई रही धुंध...अस्पताल पहुंचे दो सौ मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुरादाबाद की हवा बिगड़ी, दिन भर छाई रही धुंध...अस्पताल पहुंचे दो सौ मरीज
विज्ञापन
लाल हुई पीतल नगरी की हवा, 300 से ऊपर पहुंचा एक्यूआई
महानगर के अस्पतालों में दोगुने हुए सांस के मरीज
क्रासर...
311 एक्यूआई के साथ दो साल बाद फिर रेड जोन में पहुंचा शहर
जिला अस्पताल में चार दिन में दोगुने हो गए सांस के मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर की हवा बिगड़ गई। शनिवार को एक्यूआई 311 तक पहुंच गया। दिन भर धुंध छाई रही। दोपहर में भी वाहनों की लाइटें जल गईं थीं। वहीं हवा की गुणवत्ता का स्तर बिगड़ने से सांस के रोगियों को भारी दिक्कत हुई। जिला अस्पताल, निजी अस्पतालों सहित फिजिशियन के पास दो सौ से ज्यादा सांस रोगी उपचार के लिए पहुंचे। स्थिति यह है कि दिवाली के बाद जिला अस्पताल में सांस रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है।
साल 2024 में एक नवंबर को मुरादाबाद का एक्यूआई 320 दर्ज किया गया था। दो साल बाद हालात फिर वैसे ही हो गए हैं। शुक्रवार शाम को शहर का एक्यूआई 311 दर्ज किया गया, जो रेड जोन यानी बहुत खराब श्रेणी में आता है। पिछले चार दिन से वातावरण में लगातार धुंध छाई हुई है। सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो रही है। सूरज निकलने के बाद भी धुंध पूरी तरह नहीं छंट रही। इससे लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी हो रही है। प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सांस के मरीजों पर पड़ रहा है। जिले के अस्पतालों में पिछले चार दिन में सांस के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों की ओपीडी में सीओपीडी, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। दिवाली से पहले तक जिला अस्पताल में सांस के मरीजों की संख्या 30 से 40 के बीच में रहती थी, जो अब 70 तक पहुंच गई है। शनिवार को सिद्ध अस्पताल में लगभग 50, ऐपेक्स की मेडिसिन की ओपीडी में करीब 22 मरीज सांस के, उपहार नर्सिंग होम में करीब 16, शाइन अस्पताल में करीब 37, फिजिशियन डॉ. सौभाग्य मिश्रा की ओपीडी में लगभग 22 सांस के मरीजों ने उपचार करवाया। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलना जरूरी हो तो एन-95 मास्क का प्रयोग करें। बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। डॉक्टरों के अनुसार धुंध में मौजूद बारीक कण फेफड़ों तक पहुंच रहे हैं, जिससे पुराने मरीजों की तकलीफ बढ़ गई है।
सबसे खराब स्थिति कांशीराम नगर की
शहर के छह सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों में सबसे खराब स्थिति काशीराम नगर की है, जहां एक्यूआई 357 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम 2.5 का औसत स्तर 357 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब 12 गुना ज्यादा रहा। वहीं, बुद्धि विहार में एक्यूआई 338 था। यहां पर भी पीएम 2.5 का औसत स्तर मानक से 11 गुना अधिक रहा। रोजगार कार्यालय के आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई 329 है। पीएम 2.5 का औसत स्तर सामान्य से दस गुना अधिक है। ट्रांसपोर्ट नगर में 314 एक्यूआई रहा। यहां पर भी पीएम 2.5 का औसत स्तर सामान्य से दस गुना से अधिक दर्ज किया गया। इको हर्बल पार्क में एक्यूआई 256 और जिगर कॉलोनी में 237 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
क्यों खतरनाक है पीएम 2.5 की बढ़ोतरी
पर्यावरणविद् प्रो. अनामिका त्रिपाठी ने बताया कि 300 से ऊपर एक्यूआई का जाना स्वास्थ्य के लिए अलार्मिंग जोन है। क्याेंकि यह मैरुन से तुरंत पहले का जोन है और पैरामीटर के हिसाब से मैरुन आखिरी जोन है। पीएम 2.5 की माप मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही की जाती है। मानव स्वास्थ्य के लिहाज से इसका स्तर 30 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए। क्योंकि पीएम 2.5 प्रदूषण के महीन कण होते हैं। यह सांस के माध्यम से फेफड़ों में, फेफड़ों से हृदय में चले जाते हैं। वहां से खून के माध्यम से नसों में जाते हैं। खून का रंग लाल के बजाय काला हो जाता है। इससे ब्लॉकेज की समस्या हो सकती है। लीवर, हार्ट, किडनी सभी पर दुष्प्रभाव पड़ता है। लोगों को एन95 मास्क लगाना चाहिए। खुद के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। तराई के क्षेत्र में होने की वजह से हवा धीमी हो जाती है और प्रदूषण के कण बिखर नहीं पाते हैं। नीचे की हवा ठंडी है ओर महीन कणों को ऊपर जाने नहीं देती। गर्म होने पर ही बिखराव होता है। ऊपर जाती है तो ठंड का मौसम होने की वजह से वह हवा महीन कणों को फिर वातावरण की ओर से भेज देती है। इसी को ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं।
कब स्थिति आपात मानी जाए
- सांस बहुत तेज या बहुत धीमी हो
- ऑक्सीजन सैचुरेशन 90 फीसदी से कम हो
- बोलने में दिक्कत हो
- बच्चा, बुजुर्ग या गर्भवती महिला प्रभावित हो
यह करें सांस रोगी
- सुबह-शाम घर के बाहर टहलने जाने से बचें
- दोपहिया वाहन के बजाय बंद गाड़ी में जाने का प्रयास करें
- घर से बाहर निकलते समय एन95 मास्क का प्रयोग करें
- चिकित्सक के निर्देशानुसार, पहले से लिखी दवाएं या इनहेलर का प्रयोग करें
वर्जन...
सीओपीडी के मरीजों को इनहेलर, एंटी एलर्जी वैक्सीन, मास्क के लिए सलाह दी है। ओपीडी में बुखार, खांसी, एलर्जी के मरीजों की संख्या लगभग 250 हो रही है। वहीं, ओपीडी व इमरजेंसी में सीओपीडी, पुराने टीबी के मरीज, अस्थमा के करीब 70 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। सामान्य दिनों में 25 से 30 आते हैं। सात से आठ मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने लगी है। ऐसे मौसम में बीपी पर उतार-चढ़ाव हो रहा है। जिन मरीजों की तीन दिन की रीडिंग बढ़ी आ रही है तो नजदीक के चिकित्सक से संपर्क करें। डोज बढ़ाने के अलावा दवा बदलने तक की सलाह दी जा रही है। स्लीप एप्निया के मरीजों को रात के समय घर पर ऑक्सीजन लगाने की सलाह दे रहे हैं। -डॉ. आशीष सिंह, फिजिशियन, जिला अस्पताल
हवा की गति बहुत धीमी हो गई है, इसकी वजह से वातावरण में महीन कणों में बिखराव नहीं हो रहा है। वह वातावरण में ठहरे हुए हैं। स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नगर निगम पानी का छिड़काव कर रही है और पुराने सड़क की मरम्मत करवाई जा रही है। -डीके गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड