{"_id":"618c1e85c5e9ac4c5c502528","slug":"ahtu-police-station-will-open-in-moradabad-khaki-will-search-for-missing-children-city-news-mbd4090283120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में खुलेगा एएचटीयू थाना, गुम हुए बच्चों को खोजेगी खाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में खुलेगा एएचटीयू थाना, गुम हुए बच्चों को खोजेगी खाकी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद में जल्द ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) थाना खुल जाएगा। इस थाने को खोलने का मकसद मानव तस्करी, बाल श्रम, देह व्यापार रोकना है। इसके अलावा चोरी, अपहरण और गुम हुए बच्चों को भी खोजने में पुलिस अपनी ताकत झोंकेगी। थाना खेलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जनपद में कहीं बच्चा चोरी, गुम या अपहरण होने की घटना सामने आती है तो पुलिस कुछ दिन उसकी तलाश करती है। इसी बीच बच्चा मिल जाएग तो ठीक, वरना कोई अन्य घटना होने के बाद पुलिस का फोकस बच्चे की तलाश हट जाता है। ऐसे में अगर बच्चे के परिवार के लोग थाने पहुंचते तो उन्हें भी ये कह कर टकरा दिया जाता है कि बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस की कार्य प्रणाली और व्यस्तता के कारण न जाने कितने परिवार आज भी अपनों के इंतजार में सुबक रहे हैं। अब मुरादाबाद में ऐसा थाना खुलने जा रहा है। जिस पर केवल बच्चों से संबंधित अपराध और उनकी मदद के लिए काम किया जाएगा। गुम हुए बच्चों को तलाश किया जाएगा। इसके अलावा लावारिस और होटल, ढाबों व अन्य जगह काम करने वाले बच्चों की परवरिस और पढ़ाई की व्यवस्था भी की जाएगी। एसएसपी के आदेश पर दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास स्थित एसओजी कार्यालय को थाना बनाया जा रहा है। जबकि एसओजी को पुलिस लाइन के नए भवन में दफ्तर दे दिया गया है।
एएचटीयू के लिए छोड़ दी पाकबड़ा थाने की कमान
मुरादाबाद। एसएसबी बबलू कुमार ने आगरा में तैनाती के दौरान वहां एएचटीयू थाने खुलाया था। बताया जा रहा है कि वहां एएचटीयू ने अच्छा काम भी किया था। अब मुरादाबाद में भी एसएसपी ने एएचटीयू सेल को अपग्रेड कर थाना खोलने का निर्णय लिया। एसएसपी ने नए थाने का प्रभारी नियुक्त करने के लिए जनपद में अलग अलग थानों, सेल विंग में तैनात निरीक्षकों से आवेदन मांगा तो पाकबड़ा थाने के प्रभारी रहे योगेंद्र यादव एएचटीयू थाने में काम करने के लिए आगे आए। उन्होंने पाकबड़ा थाने का चार्ज छोड़ दिया। पूछताछ करने पर इंस्पेक्टर ने बताया कि वह कई जिलों में थाना प्रभारी तैनात रहे हैं। उन्होंने हर जगह एक ही बात देखी कि ढाबे, होटल और अन्य जगह बच्चों से काम लिया जा रहा था। मेरा पहले से मन था कि मैं एएचटीयू में काम करुंगा।
विज्ञापन
मुरादाबाद में एएचटीयू थाना खोला जा रहा है। थाने का पूरा फोकस गुम बच्चों को ढूंढने और लावारिस बच्चों के पुनर्निवास पर रहेगा। पूरे स्टाफ की तैनाती की जाएगी और संसाधनों से भी लैस किया जाएगा।
बबलू कुमार, एसएसपी