फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ahmed Raza used to mislead the youth at the behest of Pakistani masters

Moradabad News: पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर युवाओं को बरगलाता था अहमद रजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Ahmed Raza used to mislead the youth at the behest of Pakistani masters
मुरादाबाद। संदिग्ध आतंकी अहमद रजा पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर युवाओं को बरगलाता था। वह अपने गांव में रहकर रात में आकाओं से इंटरनेट के जरिए बात करता था और उनके द्वारा भेजे गए वीडियो को युवाओं को शेयर कर उन्हें अपने संगठन में शामिल करने के लिए तैयार करता था। जो युवक उसके संपर्क में थे, उनमें एक को बृहस्पतिवार को एटीएस ने दबोच लिया है। इसके अलावा भी कई और एटीएस के रडार पर हैं। जिसकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के मिलक गुलड़िया निवासी हिस्ट्रीशीटर फिरासत हुसैन के तीन बेटों में दूसरे नंबर का बेटा अहमद रजा उर्फ शाहरुख जयपुर स्थित मदरसे में पढ़ाई करने गया था। वहां दीनी तालीम लेने के बाद वहीं मदरसे में पढ़ाने लगाया था। इसी दौरान वह हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस निवासी अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के संपर्क में आ गया था।
विज्ञापन


उसने अनंतनाग जाकर हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। इसकी भनक लगते ही एटीएस समेत अन्य खुफिया एजेंसियां एक्टिव हो गई थी और अहमद रजा की तलाश में जुट गई थी। तीन अगस्त को एटीएस ने उसे मूंढापांडे क्षेत्र के करनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अहमद रजा से मोबाइल और अन्य सामान बरामद किया था। जिससे पता चला था कि वह आतंकी संगठनों के संपर्क में था। उसने कई और युवाओं को भी अपने संपर्क में जोड़ दिया था। पूछताछ में उसने कई अहमद सुराग हाथ लगे थे। एटीएस अहमद रजा को लेकर मुरादाबाद और सहारनपुर के अलावा जम्मू भी लेकर गई थी। तब पता चला था कि उसके संपर्क में कई युवा थे। कुछ मोबाइल कॉल के जरिए संपर्क में थे तो कुछ ऑनलाइन बातचीत करते थे। अहमद रजा का घर जंगल से सटा है। घर से कुछ ही दूरी पर आम का बाग है। परिजन और आस पड़ोस के लोगों के सो जाने के बाद अहमद रजा आम के बाग में पहुंच जाता था। यहां वह मोबाइल से जरिए संदिग्ध लोगों से बात करता था। उन्हें हथियार चलाने की भी जानकारी लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी और एटीएस के रडार
एटीएस ने अहमद रजा के एक करीबी को दबोच लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि अहमद रजा से लंबे समय से कई और लोग संपर्क में थे। उसकी गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अपने मोबाइल बंद कर लिए लेकिन टीमें पर नजर बनाए हैं। उनसे भी एटीएस पूछताछ कर सकती है। पकड़े गए संदिग्ध को भी टीम मुरादाबाद लेकर आ सकती है। उससे भी पूछताछ में अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है।



घर के पास छिपाई थी अमेरिकन पिस्टल, जम्मू में जाकर ली हथियार चलाने की ट्रेनिंग
आतंकी अहमद रजा की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने दावा किया था कि अहमद रजा हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस निवासी अनंतनाग (जम्मू कश्मीर) के संपर्क में था। जिसके जरिए वह पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में आया था। वह देश में आतंकी घटनाएं करना चाहता था। इसके लिए वह युवाओं को वीडियो दिखाकर उन्हें देश के खिलाफ भड़काकर अपने साथ तैयार कर रहा था। आतंकी अहमद रजा ने अपने घर के पास ही अमेरिकन पिस्टल छिपाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed