{"_id":"62c142a35e20a27b496a2641","slug":"agwanpur-girl-goes-to-lovers-house-claims-her-marriage-with-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पिता का घर छोड़कर प्रेमी के घर जा बैठी प्रेमिका, हंगामे के बीच पुलिस को दिखाए कोर्ट मैरिज के कागजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पिता का घर छोड़कर प्रेमी के घर जा बैठी प्रेमिका, हंगामे के बीच पुलिस को दिखाए कोर्ट मैरिज के कागजात
Sun, 03 Jul 2022 12:47 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:47 PM IST
सार
प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस के सामने शादी कर लेने की बात कबूल की। उन्होंने अपनी शादी के कागजात भी पुलिस को दिखाए। दोनों एक दूसरे के साथ पति पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में शनिवार रात एक युवती अपने माता पिता का घर छोड़कर दूसरी बिरादरी के प्रेमी के घर जाकर बैठ गई। प्रेमी के परिजनों ने उसको भगाने का प्रयास किया तो युवती ने 112 पर कॉल करके पुलिस बुला ली। काफी देर तक खूब हंगामा हुआ। इसके बाद पीआरवी कर्मी युवती को पुलिस चौकी ले गए। जहां उसने कोर्ट मैरिज के कागजात दिखाकर पिता के घर जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
देर रात तक पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। बात नहीं बनी तो चौकी इंचार्ज ने प्रेमी युगल को थाने भेज दिया। नगर पंचायत के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती शनिवार रात दूसरी बिरादरी के युवक के घर जाकर बैठ गई। युवती ने दावा किया की उसने प्रेमी से कोर्ट मैरिज के साथ निकाह भी कर लिया है। उसकी बात सुनकर प्रेमी का पिता हड़बड़ा गया।
विज्ञापन
उसने युवती को समझाने की कोशिश की। युवती नहीं मानी तो उसने युवती को घर से निकालने का प्रयास किया। इससे युवती भड़क गई। उसने वहां हंगामा कर दिया। उसने 112 पर कॉल करके पुलिस भी बुला ली। हंगामा होने पर वहां मजमा लग गया। पीआरवी कर्मी युवक और युवती को पुलिस चौकी ले गए। जानकारी के बाद युवती के परिजन भी पुलिस चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस के सामने शादी कर लेने की बात कबूल की। उन्होंने अपनी शादी के कागजात भी पुलिस को दिखाए। दोनों एक दूसरे के साथ पति पत्नी के रूप में रहने की जिद पर अड़ गए। लड़का पक्ष तो राजी हो गया लेकिन युवती के परिजन उसको अपने साथ घर ले जाने का प्रयास करते रहे। इस पर पुलिस राजी नहीं हुई।
लड़की के भाई ने बहन को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मृदुल कुमार के मुताबिक दोनों बालिग हैं उनका कहना है कि उन्होंने निकाह कर लिया है। लड़की के भाई ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।