{"_id":"5d5fc8418ebc3e6c306589a7","slug":"agra-girl-sold-in-delhi-and-forced-for-prostitution","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर किशोरी को कोठे पर बेचा, बंधक बना कर कराया देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर किशोरी को कोठे पर बेचा, बंधक बना कर कराया देह व्यापार
Fri, 23 Aug 2019 04:34 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 23 Aug 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज की फ्रीडम फर्म संस्था की सजगता के कारण पुलिस ने गुरुवार को देह व्यापार के जाल से एक किशोरी को मुक्त कराया। आगरा की रहने वाली पीड़िता किशोरी को पुलिस ने मुराजाबाद के सिविल लाइन की आदर्श कॉलोनी की एक कोठी से बरामद किया।
विज्ञापन
फ्रीडम फर्म संस्था की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को किशोरी को बंधन मुक्त कराया। मौके पर से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। खबर है कि पुलिस की गिरफ्त में जो तीन लोग हैं, वे ग्राहक हैं।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि बंधन मुक्त कराई गई किशोरी ने पूछताछ में बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले आगरा की ही एक महिला ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने बेच दिया था। यहां उसे बंधक बना लिया गया और जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा।
विज्ञापन
विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसके बाद करीब एक महिने पहले उसे सिविल लाइन की आदर्श कॉलोनी में लाया गया। यहां 18 कमरों की एक कोठी में किशोरी को बंधक बना कर रखा गया और उसका शोषण किया गया। फ्रीडम फर्म संस्था को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मुरादाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम किशोरी को बंधन मुक्त कराया। जिस मकान में ये सब चल रहा था, उसकी मालकिन, पति और बहू पीछे के रास्ते से भाग निकले। इस मामले में आगरा की रहने वाली आरोपी महिला और उसके सास-ससुर के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।