फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After two and a half months of marriage

Moradabad News: शादी के ढाई माह बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
After two and a half months of marriage
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डिलारी थाना क्षेत्र के ढकिया गांव में शादी के ढाई माह बाद ही युवक गौरव (22) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

तहेरे भाई विनोद ने बताया कि गौरव परचून की दुकान पर काम करता था। गौरव की मां की काफी समय पहले मृत्यु हो गई थी। तब उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसके छह सौतेले भाई-बहन हैं। ढाई माह पहले गौरव की शादी पाकबड़ा क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। परिवार के लोगों का कहना है कि सोमवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ वह बिना बताए घर से कहीं चला गया। वापस आया तो उसने घर में बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed