फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After three days, mercury crosses 41 degrees in Moradabad, no relief from heat till May 30

Weather: मुरादाबाद में तीन दिन बाद फिर पारा 41 डिग्री के पार, 30 तक गर्मी से राहत के नहीं आसार

Sun, 26 May 2024 10:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 10:48 AM IST
सार

मुरादाबाद में गर्मी का सितम जारी है। दिन में लू से लोग बेहाल हैं रात के समय उमस सोने नहीं दे रही है। जिले का तापमान कुछ दिन की राहत के बाद फिर 41 डिग्री के पार चल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
After three days, mercury crosses 41 degrees in Moradabad, no relief from heat till May 30
मुरादाबाद के प्रेम वंडरलैंड वाटर पार्क में गर्मी से राहत पाते - फोटो : संवाद

विस्तार

मई माह में अभी पांच दिन का समय शेष है, लेकिन गर्मी ने लोगों का जीवन दुश्वार कर दिया है। दिन में धूप बेहाल कर रही है तो रात में गर्मी चैन से सोने नहीं दे रही है। 25 मई से शुरू हुए नौतपा के पहले दिन शनिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले तीन दिन तक पारा 41 डिग्री से कम रहा। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अभी 30 मई तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम साफ होने की वजह से सुबह से शुरू होने वाली धूप की तपिश का असर रात तक रहता है। इसकी वजह से दोपहर में लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन


दोपहर के समय बाजार में ग्राहकों की रौनक कम हो जाती है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे के समय मुख्य मार्गों पर भी आवागमन कम रहता है। स्थिति यह है कि लोग पंखा चलाने के बाद भी पसीना नहीं सूख पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह अधिकारियों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा सुबह दक्षिण से उत्तर में और शाम को पश्चिम से पूरब दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटे रही।

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

कहीं फेल न हो जाए बॉडी का कूलिंग सिस्टम
इस बढ़ती गर्मी में जिस तरह घर का तापमान मेंटेन करने के लिए कूलर और एसी के इंतजाम किए जा रहे हैं। वैसे ही अपने बाॅडी के अंदर के कूलिंग सिस्टम को मेंटेन करें। वरना इस कूलिंग सिस्टम के फेल होने पर आपको घर से अस्पताल पहुंचना पड़ सकता है।

एमडी मेडिसिन डॉ. अमित रस्तोगी के मुताबिक अधिक गर्मी होने और ज्यादा समय धूप में रहने से शरीर से पसीना बाहर निकालने वाली स्वेट ग्लैंड ब्लॉक हो जाती है। इसके चलते शरीर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है। मरीज को बेचैनी होने लगती है। यही हीट स्ट्रोक की वजह बनती है।

हीट स्ट्रोक के केस में बॉडी का कूलिंग सिस्टम फेल हो जाता है। तापमान हाई होने पर शरीर के सेल्स काम करना बंद कर देते हैं। तेज बुखार के साथ मरीज को बेचैनी होती है। ऐसे में बाडी के तापमान को नियंत्रित करने के उपाय अपनाना जरूरी है।

छा सकते हैं बादल
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अभी वातावरण में ऐसे ही तपिश रहेगी। 30 मई तक ऐसे ही गर्म मौसम रहने का अनुमान है। ऊपर पहाड़ पर बूंदाबांदी का अनुमान है। हवा की दिशा बदलने की वजह से कहीं-कहीं हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं।

बंगाल की खाड़ी में रेमल चक्रवात बना हुआ है, उसकी वजह से हवा में नमी हो सकती है, जिससे कभी-कभी राहत भरी हवा चलने की संभावना है। लेकिन अभी बारिश का अनुमान नहीं है।

हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें

  • मरीज को ठंडे कमरे में रखें।
  • शरीर को पानी या आइस से स्पंज करें।
  • तत्काल डाक्टर के पास ले जाएं।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

  • शरीर का तापमान हो जाता है हाई।
  • 105 डिग्री से अधिक बुखार हो जाता है।
  • शरीर से पसीना बाहर नहीं निकलता है।
  • मरीज को दौरे पड़ने लगते हैं।
  • चक्कर भी आने लगते हैं।
  • शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

हीट स्ट्रोक से बचाव

  • बिना वजह धूप में जाने से बचें।
  • सिर पर कैप या गमछा लगाकर निकलें।
  • घर से खूब पानी पीकर ही निकलें।
  • मौसमी फलों का सेवन अधिक करें।
  • दिन में कई बार लिक्विड आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed