{"_id":"6840b2b0dd4917cded064a46","slug":"after-the-passing-out-parade-the-new-deputy-sp-will-meet-the-chief-minister-in-lucknow-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-660000-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पासिंग आउट परेड के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे नए डिप्टी एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पासिंग आउट परेड के बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे नए डिप्टी एसपी
विज्ञापन
मुरादाबाद। भीड़ नियंत्रण करने और साइबर में एक्सपर्ट 34 नए डिप्टी एसपी छह जून को उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। सभी डिप्टी एसपी पासिंग आउट परेड के बाद सात जून को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे। बुधवार को पुलिस अकादमी के मैदान में पासिंग आउट परेड का रिहर्सल किया।
यूपी पीसीएस परीक्षा 2023 में चयनित 36 डिप्टी एसपी का बैच करीब एक साल पहले ट्रेनिंग के लिए डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में भेजा गया था। इसमें दो अभ्यर्थी बीच में ही ट्रेनिंग छोड़कर चले गए थे। 34 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी की 12 माह इनडोर और आउट डोर की ट्रेनिंग की गई। फाइनल परीक्षा में सभी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हे गए। इसमें 9 महिला और 25 पुरुष डिप्टी एसपी हैं।
पुलिस आकदमी के एडीजी राजीव संभरवाल ने बताया कि प्रक्षिशु डिप्टी एसपी को साइबर की बारीकियां और नए कानून के बारे में विस्तार से पढ़ाया गया है। इसके अलावा इन सभी को कुंभ ले जाकर प्रशिक्षण दिया गया। आगरा, मथुरा, झांसी, अयोध्या, बनारस में ले जाकर भीड़ कंट्रोल करने की ट्रेनिंग दी गई। मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान की सीमा सभी ले जाया गया और इन्हें सिखाया गया है कि दूसरे राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर कैसे काम किया जाता है। सीआरपीएफ कैंप में भी इस बैच को ट्रेनिंग दी गई है। उन्होंने बताया कि पासिंग आउट परेड की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को पासिंग आउट परेड का रिहर्सल किया गया है।