फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After the blast in Delhi, the terrorist network is being investigated in the division.

Moradabad News: दिल्ली में ब्लास्ट के बाद मंडल में खंगाला जा रहा आतंकी नेटवर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
After the blast in Delhi, the terrorist network is being investigated in the division.
मुरादाबाद। दिल्ली में कार में ब्लास्ट के बाद मुरादाबाद में पुलिस और खुफिया एजेंसी आतंकी नेटवर्क खंगालने में जुट गई हैं यहां पहले भी संदिग्ध आतंकी पनाह ले चुकी हैं। एटीएस, एनआईए और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने संदिग्धों की निगरानी बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से संदिग्ध लोगों और वस्तुओं को देखा जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने ऐसे लोगों की निगरानी बढ़ा दी है जो पहले से आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के बरवालान में 27 अक्तूबर 2017 को एटीएस ने दबिश देकर सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ़ निवासी आतंकी फरहान को गिरफ्तार किया था। आतंकी फरहान गोधरा कांड को अंजाम देने वाले लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य था। इससे पहले छह अगस्त 2007 को दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे पोटा कानून के तहत गिरफ्तार किया था। उसे सात साल की सजा हुई थी। 2009 में हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आने के बाद वह मुरादाबाद आकर छिप गया था। यहां से फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनवा कर कुवैत भी गया था।
विज्ञापन

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मिलक गुलड़िया में पांच मई 2023 को एटीएस ने दबिश देकर संदिग्ध आतंकी अहमद रजा को गिरफ्तार किया था। अहमद रजा जयपुर में मदरसे में पढ़ाता था। वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी फिरदौस के संपर्क में था। इसके बाद जम्मू कश्मीर के अनंतनाग चला गया और वहां हथियार चलाने की ट्रेनिंग लेकर आया था। इसके अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने दो अक्तूबर 2023 को मुरादाबाद से आईएस के संदिग्ध आतंकी अरशद वारसी को गिरफ्तार किया था। उसने भी मुरादाबाद में ही पनाह ली थी। इसके अलावा संभल, अमरोहा और बिजनौर में भी आतंकी अपना ठिकाना बना चुके हैं। दिल्ली नजदीक होने के कारण संदिग्ध आतंकी मुरादाबाद मंडल को अपना ठिकाने पहले भी बना चुके हैं। अब दिल्ली में बम ब्लास्ट हुआ तो पुलिस और खुफिया एजेंसी अलर्ट पर हैं। खुफिया विभाग की टीमें अपने अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी हैं जबकि पुलिस सड़कों पर वाहनों की चेकिंग करने में जुटी है।
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे स्टेशन, बाजार, बस अड्डे पर चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा ऐसे लोगों का सत्यापन कराया जा रहा है जो पहले कभी आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं और वर्तमान में वह जमानत पर हैं या फिर जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दिल्ली में कार में हुए ब्लास्ट के बाद मंडल के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ ऑनलाइन मीटिंग कर उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह अपने अपने जिले में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कराएं। होटल, ढाबों में ठहरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाएं। चौबीस घंटे चेकिंग की जाए। रात में ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। पहले से आतंकी गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।
मुनिराज जी, डीआईजी मुरादाबाद रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed