फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after police alertness how kidnepers cross four district border

कैसी मुस्तैदी जब चार जिलों के बैरियर पार कर गाजियाबाद पहुंच गए अपहर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
after police alertness how kidnepers cross four district border
कलक्ट्रेट में एसएसपी कार्यालय में धुव बारे प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसएसपी प्रभाकर चौध? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। अपहृत ध्रुव के सकुशल मिल जाने के बाद सभी को सुकून तो है पर यहां तमाम सुलगते सवाल हैं। सबसे अहम सवाल यह है कि इतनी कड़ी सुरक्षा ओर चारों तरफ अलर्ट करने के बावजूद आखिर बदमाश ध्रुव को लेकर गाजियाबाद तक कैसे पहुंच गए? चार जिलों की सीमा पर अलर्ट होने के बावजूद चेकिंग ही नहीं की गई।
विज्ञापन

बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई थी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक दस टीमें बच्चे की बरामदगी के लिए लगा दी गई थीं। एसओजी आदि भी लगी थी। सभी जिलों में अलर्ट किया गया था। कहा गया था कि चेकिंग चलाई जाए पर सारी पुलिस व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाश बच्चे को लेकर चौथे जिले में प्रवेश कर गए। पहले मुरादाबाद सीमा से अमरोहा की सीमा में प्रवेश किया। वहां से हापुड़ जिला पार किया। इसके बाद गाजियाबाद में घुसे वह भी कार से। हैरत की बात यह है कि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि बच्चे को ले जाने में कोई महिला भी शामिल थी। अमूमन महिला के साथ बच्चा होने से शक कम होता है पर यहां तो उसे ले जाने वाले दोनों पुरुष ही बताए जा रहे हैं। फिर भी उन्हें चेक नहीं किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पार में ही ढूंढती रही
रात भर पुलिस की टीमें ध्रुव को लाइनपार क्षेत्र में ही ढूंढती रहीं। पुलिस को यहां की लोकेशन की बाद में जानकारी मिली थी। हालांकि कॉल इंटरनेट थी पर पुलिस को कहीं से बदमाशों के यहीं होने का क्लू मिला। ऐसे में रात भर पुलिस इसी क्षेत्र में काम करती रही। कई टीमें सिविल ड्रेस में लगी रहीं पर बदमाश पुलिस को धता बताते हुए गाजियाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed