फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After Lucknow, service will start from Moradabad Airport to Kanpur, currently churning is going on for Delhi.

Moradabad Airport: मुरादाबाद से लखनऊ के बाद कानपुर के लिए शुरू होगी सेवा, अभी दिल्ली के लिए चल रहा मंथन

Wed, 06 Mar 2024 09:50 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2024 09:50 AM IST
सार

मुरादाबाद एयरपोर्ट का लोकार्पण दस मार्च को होगा। इसके बाद लखनऊ के लिए सेवा शुरू हो जाएगी। अधिकारी कानपुर के लिए भी सीधी उड़ान शुरू करने की भी तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली के विकल्प पर भी विचार चल रहा है। पीएम मोदी मुरादाबाद एयरपोर्ट का वर्चुअल तौर पर शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
After Lucknow, service will start from Moradabad Airport to Kanpur, currently churning is going on for Delhi.
मुरादाबाद एयरपोर्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद से लखनऊ के बाद कानपुर व दिल्ली की उड़ान के लिए भी तैयार रहें। हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सर्वे कराएगा। कानपुर की उड़ान का परिणाम अप्रैल तक ही निकल जाएगा। अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में एयरपोर्ट अथॉरिटी इसकी घोषणा कर देगी।

विज्ञापन


दिल्ली की उड़ान के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा जाएगा। यह तय होगा कि दिल्ली के लिए भी 19 सीटर विमान ही चलाए जाएं या उससे ज्यादा भी सफल हो सकते हैं। शहर के निर्यात के लिहाज से पुरानी मांग दिल्ली की फ्लाइट की ही थी। उद्यमियों को भी संतोष है कि फ्लाइट आखिरकार शुरू हो रही है।
विज्ञापन


निश्चित ही दिल्ली के लिए भी जल्द घोषणा हो जाएगी। ज्ञात हो कि एक निजी कंपनी काफी पहले सर्वे कर चुकी है। उसमें पाया गया था कि बरेली के मुकाबले मुरादाबाद से दिल्ली के लिए ज्यादा यात्री सफर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर, अमरोहा व आसपास के जिलों के सभी व्यापारी दिल्ली की फ्लाइट के लिए मुरादाबाद हवाई अड्डे पर ही पहुंचेंगे इन सभी को फिलहाल बरेली जाना पड़ता है। वहां से मुंबई व बैंगलुरू की फ्लाइट भी चालू है। लोगों को उम्मीद है कि हमारे शहर से भी दिल्ली, मुंबई व बैंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू होगी। दिल्ली के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी योजना बना रही है।

महज 35 मिनट में पहुंच जाएंगे दिल्ली

मुरादाबाद से दिल्ली तक का सफर विमान से महज 35 मिनट में पूरा हो जाएगा। जबकि सड़क मार्ग से जाने में ढाई से तीन घंटे लगते हैं। मुरादाबाद से दिल्ली तक सड़क मार्ग अच्छा होने के कारण अब कई विदेशी ग्राहक मुरादाबाद की फैक्टरियों में आकर उत्पाद देख लेते हैं।

यदि मुरादाबाद से दिल्ली के बीच एयर कनेक्टिविटी होगी तो विदेशी ग्राहकों का आवागमन बढ़ेगा। इससे न सिर्फ पीतलनगरी के निर्यात को पंख लगेंगे बल्कि शहर के होटल कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

कानपुर के लिए पांचों हवाई अड्डों से होगी उड़ान

लखनऊ व कानपुर के लिए प्रदेश के पांचों हवाई अड्डों से हवाई सफर की सेवा रहेगी। इस तरह ये हवाई अड्डे आपस में जुड़े रहेंगे। लखनऊ व कानपुर से आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती, अलीगढ़ जाने वालों को भी सहूलियत होगी। भविष्य का प्लान यह है कि इन हवाई अड्डों को आपस में जोड़ने के लिए भी एक-एक फ्लाइट चलाई जाएगी, जोकि साप्ताहिक होगी। कानपुर व दिल्ली के बाद सबसे पहले मुरादाबाद से चित्रकूट के लिए उड़ान शुरू होने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed