फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After hitting the divider on the highway, the double-decker bus fell into the ditch on the other side.

हाईवे पर हादसा : मुरादाबाद में डिवाइडर से टकरा कर खाई में पलटी डबल डेकर बस, 20 घायल, 10 गंभीर

Wed, 11 Aug 2021 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 11 Aug 2021 02:56 AM IST
सार

  • सीतापुर से पानीपत जा रही थी डबल डेकर बस, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया
  • बस में सवार थे 130 यात्री, बीस यात्री घायल, दस की हालत गंभीर 

विज्ञापन
After hitting the divider on the highway, the double-decker bus fell into the ditch on the other side.
demo pic.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में मंगलवार देर रात दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सिहोरा बाजे के पास डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी साइड में खाई में पलट गई। हादसे में बस यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकाल कर रामपुर और मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में दस की हालत गंभीर है। वहीं, बस चालक मौके से फरार हो गया है। एसपी सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को हाल जाना।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, डबल डेकर बस मंगलवार रात सीतापुर से पानीपत जा रही थी। बताया कि बस में 130 यात्री सवार थे। सभी लोग सीतापुर से पानीपत मजदूरी करने जा रहे थे। बस रामपुर से निकलकर मूंढापांडे क्षेत्र में सिहोरा बाजे गांव के पास पहुंची थी, तभी अचानक बस किसी वाहन से टकराने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद बस अनियंत्रित होकर दूसरी साइड में जाकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन


मूंढापांडे थाना प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि हादसे में बीस यात्री घायल हुए हैं। घायलों को एंबुलेंस के जरिये रामपुर और मुरादाबाद भेजा गया है। घायलों में 10 की हालत गंभीर है। मुरादाबाद के जिला अस्पताल में मोनू, अनिल, रामौतार, सौरभ, मनोज, पूजा, प्रतीक, शादाब, रूपरानी, संगीता, मालती व रामसेवक को भर्ती कराया गया है। सीओ इंदु सिद्घरार्थ ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में बेहतर उपचार कराया जा रहा है। वहीं, रामपुर के अस्पताल में 8 लोगों को भर्ती कराया गया है। फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुल्फा पीकर बस चला रहा था चालक
मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल यात्री मोनू, अनिल और रामदीन ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले ही ढाबे पर बस रोकी गई थी। यहां सभी ने खाना खाया था। यहां चालक बदला गया था। चालक ने ढाबे पर सुल्फा पिया था। इसके बाद उसने तेजी से बस चलानी शुरू कर दी थी। बस डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी साइड में जाकर पलट गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed