फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after four days 8 hours electric supply in pakbara

चार दिनों में पाकबड़ा में आई आठ घंटे बिजली, लोगों में आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
after four days 8 hours electric supply in pakbara
पाकबड़ा। बीते चार दिनों में पाकबड़ा में मात्र आठ से दस घंटे की बिजली की आपूर्ति हो पा रही है। पाकबड़ा में बिजली व्यवस्था ठप्प होने के चलते भीषण गर्मी में लोगों में रोष फैला हुआ है। पाकबड़ा में बिजली संकट का कारण बिजली निगम के अधिकारी ओवरलोड होना बता कर अपना पल्ला झाड़ रहे है। बिजली व्यवथा ठप्प होने से पाकबड़ में रोष फैला हुआ है।
विज्ञापन

चार दिनों से पाकबड़ा की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो गई है। बारिश होने से एक दिन पहले से बिजली की आंख मिचौनी नगर में जारी थी लेकिन बारिश होने के बाद बिजली व्यवस्था एक दम ठप्प हो गई है। बीते चार दिनों में नगर वासियों को मात्र आठ से दस घंटे की बिजली आपूर्ति मिली पाई है। नगर वासियों के इनवर्टर बिजली नही होने के कारण ठप्प हो गये है। लोग जेनरेटर चला कर जरूरी काम निपटाने को मजबूर हैं। पाकबड़ा निवासी आर्दश गुप्ता, सेवी शर्मा, मोहित शर्मा, जावेद हुसैन, जाकिर हुसैन, नजाकत हुसैन, राहुल कुमार आदि ने बताया की बिजली नही आने से रात में लोग सो नही पा रहे है। इनवर्टर चार्ज नही होने हो कारण पंखे भी ठप्प पड़ गये है। भीषण गर्मी में नगर के लोगों को बुरा हाल है। उन्होने कहा की अगर जल्दी ही बिजली व्यवस्था ठीक नही हुई तो नगर वासियों को सड़क पर उतर का आंदोलन करना पड़ेगा। इधर इस मामले में जेई पाकबड़ा प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया की बारिश के चलते एबीसी आपस में चिपक गई थी इसके कारण बिजली व्यवस्था खराब हो गई थी। इससे पहले ओवरलोड के चलते बुरा हाल हो गया था। वह अब अधिकारियों से कह कर पाकबड़ा में बिजली चेंकिग अभियान चला कर ओवर लोड कम कराएंगे। शनिवार शाम से पूरे नगर की बिजली को चालू कर दिया गया है। आगे भी बिजली व्यवस्था ठीक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed