फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After eight days, temperature of Moradabad crossed 43 degrees, heat wave continues, no rain is expected.

Weather: आठ दिन बाद मुरादाबाद का पारा 43 डिग्री पार, गर्मी से लोग बेहाल... लू का कहर जारी, बारिश के आसार नहीं

Mon, 27 May 2024 11:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 May 2024 11:48 AM IST
सार

पश्चिमी यूपी में लू का कहर जारी है। इससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मुरादाबाद का तापमान 43 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं। 

विज्ञापन
After eight days, temperature of Moradabad crossed 43 degrees, heat wave continues, no rain is expected.
मुरादाबाद में गर्मी से बचने की जुगत में बच्चे - फोटो : राजू सैनी

विस्तार

मई माह के अंतिम दिनों में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। आठ दिन बाद  मुरादाबाद में फिर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लू शाम छह बजे के बाद तक कहर बरपा रही थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार दिन तक लू से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। चिकित्सकों ने जरूरी काम होने पर ही घर से निकले की सलाह दी है। 

विज्ञापन


पिछले रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज फिर बिगड़ने लगा। शनिवार को तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह नौ बजे से ही सूरज की तपिश ने बेहाल करना शुरू कर दिया था। लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे थे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। सुबह के समय वातावरण में नमी 51 फीसदी थी, जो शाम को 27 फीसदी दर्ज की गई। सुबह हवा पूरब दिशा से पश्चिम दिशा की ओर थी। शाम को हवा का रुख बदल गया। इसके बाद हवा पश्चिम दिशा से पूरब दिशा में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 


मई तक मौसम ऐसा ही गर्म रहेगा। घंटा-दो घंटा के लिए यदि पहाड़ों से ठंडी हवा आती है तो राहत मिलेगी। इसके बाद फिर गर्म हो जाएगा। चक्रवात सोमवार सुबह तक पूर्वोत्तर राज्यों में आ जाएगा। इसकी वजह से पहाड़ों पर बादल आएंगे। पहाड़ों पर बारिश होगी। दिशा बदलने पर कभी-कभी ठंडी हवा आ सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कोई बारिश नहीं है। नौतपा का पूरा असर रहेगा और वातावरण गर्म रहेगा।  - डॉ. आरके सिंह, मौसम वैज्ञानिक, पंतनगर विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed