फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after drinking intoxicating cigarette two bottles of blood taken out of man in moradabad

यूपी: नशीली सिगरेट पिलाकर युवक का दो बोतल खून निकाला, पीड़ित बोला- कार के अंदर ही निकाल लिया मेरा लहू

Sat, 30 Oct 2021 09:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 30 Oct 2021 09:50 PM IST
सार

पीड़ित के पिता ने बताया कि आरोपी युवक नशे का अवैध कारोबार करता है और  खून भी बेचता है। इससे पहले भी आरोपी नशीली दवा बेचने के आरोप में जेल भेजा गया था। 

विज्ञापन
after drinking intoxicating cigarette two bottles of blood taken out of man in moradabad
ब्लड पैकेट - फोटो : iStock

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपंजीकृत चिकित्सक पर नशीली सिगरेट पिलाकर दो बोतल खून निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मूंढापांडे थानाक्षेत्र बरकी मढै़या निवासी असरफ अली ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा फैजान वेल्डिंग का काम करता है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे उसका बेटा अचानक गायब हो गया था। पिता ने फैजान के मोबाइल पर कॉल की। तब कॉल उठाने वाले ने खुद को फैजान का दोस्त बताकर कॉल काट दी थी। देर रात करीब बारह बजे उसका बेटा घर लौटा तो वह आते ही चारपाई पर गिर गया। काफी देर बाद उसे होश आया। 
विज्ञापन


तब उसने पूछताछ करने पर बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति उसे अपने साथ मुरादाबाद ले गया था। वहां आरोपी ने उसे एक सिगरेट पिलाई थी। इसके बाद उसे हल्की बेहोशी छा गई थी। आरोप है कि उसने उसका ब्लड टेस्ट कराया था। इसके बाद कार के अंदर ही उसका दो बोतल खून निकाल लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता असरफ का आरोप है कि आरोपी युवक नशे का अवैध कारोबार करता है और  खून भी बेचता है। इससे पहले भी आरोपी नशीली दवा बेचने के आरोप में जेल भेजा गया था। मझोला थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि शिकायत मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed