फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after corona vaccination many health workers in fever

टीका लगवाने वाले कई स्वास्थ्य कर्मियों को बुखार, बोले डाक्टर ये सामान्य बात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 02:41 AM IST
विज्ञापन
after corona vaccination many health workers in fever
मुरादाबाद। शनिवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले कई हेल्थ केयर वर्करों को बुखार होने की बात सामने आई है। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। डाक्टरों के मुताबिक टीकाकरण के बाद बुखार होना सामान्य बात है। ये कोई साइड इफेक्ट नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को इसके बारे में पहले से पता है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर 479 हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मी काफी उत्साहित दिखे। जोशखरोश के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना का टीका लगवाया। साथ ही अपनी ड्यूटी भी निभाई। वहीं दूसरे दिन रविवार को अलग-अलग स्थानों से कुछ स्वास्थ्य कर्मियों के बुखार होने की सूचना आने लगी। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि पांच स्वास्थ्य कर्मियों को बुखार होने की सूचना मिली है। टीकाकरण के बाद बुखार होना सामान्य बात है। इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है। बच्चों को भी टीका लगने के बाद बुखार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed