फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   after benifit of mukhyamantri samuhik vivah yojna bride not ready to come home

सरकारी मदद लेने को लिए सात फेरे, अब पति के घर आने से कर दिया इंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
after benifit of mukhyamantri samuhik vivah yojna bride not ready to come home
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने को एक युवती दुल्हनिया बन गई। वह अपने परिजनों की मौजूदगी में मंडप में प्रेमी के साथ बैठी और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे भी लिए। दूल्हे ने युवती की मांग भरी और सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। शादी की रस्में पूरी होते ही दुल्हन को सरकार की ओर से दहेज का सामान और अनुदान के 35 हजार रुपये मिल गए। इसके बाद युवती अपने घर चली गई और उसने युवक के साथ जाने से इंकार कर दिया। दस माह से परेशान युवक ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी को बुलाने की मांग की। एसएसपी के आदेश पर इस प्रार्थना पत्र की काउंसलिंग नारी उत्थान केंद्र में चल रही है।
विज्ञापन

शिकायती पत्र देने वाला युवक पाकबड़ा क्षेत्र के गांव में रहता है। वह कार चालक है। उसने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि दो साल पहले उसके प्रेम संबंध अमरोहा जनपद के धनौरा थानाक्षेत्र के गांव निवासी युवती से हो गए थे। युवती उसके रिश्ते के भाई की साली है। युवक का कहना है कि दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए युवती और उसके परिजन भी तैयार थे। चौदह नवंबर 2019 को युवती और उसके परिजनों ने कॉल कर युवक को धनौरा बुला लिया। वहां मुख्यमंत्री सामूहिक शादी समारोह चल रहा था। युवक ने बताया कि उसने युवती और उसके परिजनों से कहा कि मेरे परिवार के लोग यहां मौजूद नहीं है। तब युवती और उसके परिवार के लोगों ने उसे आश्वासन दिया कि अभी यहां मंडप में बैठ जाइए। बाद में धूमधाम से शादी का आयोजन किया जाएगा। युवक का आरोप है कि वहां शादी की सारी रस्में पूरी की गईं। इसके बाद युवती और उसके परिजन युवक को उसे अपने साथ घर ले गए। वहां जाकर कहा कि युवती को अभी नहीं भेज रहे हैं। युवक ने आरोप लगाया कि दस माह बाद भी युवती के घर नहीं आई है। आरोप है कि ज्यादा दबाव बनाने पर युवक को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। काउंसलर रीतू नारंग ने बताया कि काउसंलिंग के लिए युवक और युवक को बुलाया गया था। युवक का कहना है कि सरकारी अनुदान का लाभ लेने के बाद युवती शादी से मुकर गई है, जबकि युवती ने बताया कि वह शादी समारोह में गई थी और वहां उसने शादी के लिए फार्म भरा था। वह किसी भी हालत में इस युवक के साथ नहीं रहेगी। युवती ने ये भी कहा युवक ने मुझे जो भी सामान दिया है। वह सभी सामान लौटने को तैयार है। अब इस मामले में दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए दोबारा बुलाया गया है।
विज्ञापन

शादी के लिए मिलता है 51 हजार का अनुदान
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने पर 51 हजार रुपये का अनुदान मिलता है। इसमें दस हजार रुपये का गृहस्थी का सामान, जैसे बर्तन, कपड़ा, बाक्स, मोबाइल और पायल वर वधू को दिया जाता है। शादी के बाद 35 हजार रुपये लड़की के खाते में भेजा जाता है, जबकि छह हजार रुपये शादी समारोह के आयोजन पर खर्च होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed