फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   After being released from jail, the accused married the rape victim and is now harassing her

Moradabad: जेल से रिहा.... आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता से की शादी, अब कर रहा प्रताड़ित, बेचने की कोशिश

Sun, 14 Jul 2024 05:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Jul 2024 05:25 AM IST
सार

मुरादाबाद में दुष्कर्म पीड़िता से जेल से रिहा होने के बाद युवक ने शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद वह उसका उत्पीड़न करने लगा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार को आरोप है कि युवक उसे बेचने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन
After being released from jail, the accused married the rape victim and is now harassing her
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने जेल से रिहा होने के बाद दुष्कर्म पीड़िता से शादी कर ली। इसके बाद आरोपी उसका उत्पीड़न करने लगा। आरोपी ने उससे देह व्यापार कराने की कोशिश की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बेल्ट से पीटा। साथ ही बेटी को भी बेचने का प्रयास किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक चार साल पहले उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी ने दुष्कर्म किया था। पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी समेत तीन के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


जेल से रिहा होने के बाद आरोपी ने युवती को धमकाकर फिर दुष्कर्म किया था।इसके बाद गर्भवती हुई पीड़िता ने बिना शादी के 20 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया। तब आरोपी ने 26 जनवरी 2023 को शादी कर ली थी, लेकिन उससे पहले आरोपी पीड़िता की चचेरी बहन के साथ भी दुष्कर्म कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया और उसे जेल भेज दिया गया था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी जेल से रिहा होने के बाद से उसके पास अन्य लड़कों को भेजकर देह व्यापार कराने की कोशिश करता है। पांच मार्च को आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।


आरोपी उसकी बेटी को भी बेचने का प्रयास कर रहा है। एक महिला से बेटी का सौदा भी कर लिया था। जब वह अपनी बेटी को लेने के लिए नौ जुलाई को आरोपी के पास पहुंची तो उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसका बायां हाथ टूट गया। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed